जलती चिता से मानव मांस खाने का दावा, तलवार लेकर बनाया था VIDEO; किन्नर साध्वी गिरफ्तार

लाइव हिन्दुस्तान, उज्जैन
Follow us on Google News
share

उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मशान घाट में जलती चिता से शव के टुकड़े निकालकर खाने का दावा करने वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने किन्नर साध्वी काली उर्फ नंद गिरि को गिरफ्तार किया है।

जलती चिता से मानव मांस खाने का दावा, तलवार लेकर बनाया था VIDEO; किन्नर साध्वी गिरफ्तार
जलती चिता से मानव मांस निकालकर खाने का VIDEO वायरल, किन्नर साध्वी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के उज्जैन में जलती चिता से मानव मांस निकालकर खाने का दावा करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने किन्नर साध्वी काली उर्फ नंद गिरि के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ शव के साथ छेड़छाड़ के आरोप में बीएनएस की धारा 301 और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया है, जहां उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जलती चिता के पास तलवार लेकर बनाई वीडियो

मामला उज्जैन के जीवाजीगंज थाना क्षेत्र स्थित चक्रतीर्थ श्मशान घाट का है। किन्नर अखाड़े से जुड़ी होने का दावा करने वाली काली उर्फ नंद गिरि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें वह हाथ में तलवार लिए दिखाई दे रही थी। वीडियो में वह जलती चिता से शव के टुकड़े निकालकर खाने का दावा करती नजर आ रही थी।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद संतों और स्थानीय लोगों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। लोगों ने इसे अमानवीय कृत्य बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। मामले में किन्नर अखाड़े से जुड़े विष्णु नाथ जी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और वायरल वीडियो का हवाला देते हुए काली नंद गिरि पर शव के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया।

अखाड़ा परिषद ने भी कार्रवाई की मांग की

वीडियो सामने आने के बाद अखाड़ा परिषद भी मामले में सामने आया। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ. रवींद्र पुरी महाराज ने उज्जैन के पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा से बातचीत कर इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को पत्र भी भेजा।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरि महाराज ने भी पुलिस को पत्र भेजकर कहा कि मानव अंगों का सेवन कहीं भी शास्त्रों में नहीं लिखा है। उन्होंने कहा कि साध्वी, किन्नर या पुरुष साधु का भेष धारण कर इस तरह का कृत्य करने वाले लोगों के खिलाफ शासन और प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

पहला वीडियो हटाया, फिर दूसरा वीडियो पोस्ट किया

पहला वीडियो वायरल होने के बाद काली नंद गिरि ने उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हटा दिया। हालांकि, सोमवार रात उसने एक और वीडियो पोस्ट किया। इसमें वह चिता की राख अपने चेहरे, हाथ और पैरों पर लगाती दिखाई दे रही है।

इस वीडियो में वह अपने विरोधियों को धमकी देती भी नजर आ रही है। वह कहती है कि पीठ पीछे टिप्पणी करने वालों में हिम्मत है तो सामने आएं। वीडियो में वह चक्रतीर्थ श्मशान में रहने की बात कहते हुए विरोध करने वालों को धमकी देती दिखाई दे रही है।

जांच के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस

जीवाजीगंज सीएसपी पुष्पा प्रजापत ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद किन्नर अखाड़े से जुड़े विष्णु नाथ जी ने पुलिस में शिकायत की थी। शिकायत और वायरल वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने काली नंद गिरि के खिलाफ बीएनएस की धारा 301 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जिला कोर्ट में पेश किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़जलती चिता से मानव मांस निकालकर खाने का दावा, VIDEO वायरल होने पर किन्नर गिरफ्तार