Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़vendor snatches watch at jabalpur station in exchange of samosa video
समोसे के पेमेंट के लिए स्टेशन पर उतरवा ली थी घड़ी, वेंडर गिरफ्तार; VIDEO

समोसे के पेमेंट के लिए स्टेशन पर उतरवा ली थी घड़ी, वेंडर गिरफ्तार; VIDEO

संक्षेप:

पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर स्टेशन पर समोसे के बदले में एक यात्री से उसकी घड़ी ले लेने वाले वेंडर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। वीडियो वायरल हो रहा है।

Oct 19, 2025 11:45 am ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, जबलपुर
share Share
Follow Us on

पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर स्टेशन पर समोसे के बदले में एक यात्री से उसकी घड़ी ले लेने वाले वेंडर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद रेलवे ने अब आरोपी वेंडर का लाइसेंस रद्द करने की तैयारी शुरू कर दी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेशन पर एक युवक समोसे खरीदने के लिए ऑनलाइन (यूपीआई) भुगतान का प्रयास करता है, जो विफल हो जाता है और इसी बीच ट्रेन भी चल पड़ती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वीडियो में दिख रहा है कि युवक बगैर समोसे लिए जैसे ही ट्रेन की ओर जाने की कोशिश करता है, वेंडर उसका कॉलर पकड़ लेता है। मजबूरी में युवक हाथों से घड़ी उतार कर देने लगता है और वेंडर उसे रखकर कुछ समोसे उसे पकड़ा देता है। किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यह घटना जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर 17 अक्टूबर को शाम साढ़े पांच बजे हुई।

जबलपुर डिविजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) 'एक्स' पर किए गए इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "वेंडर की पहचान कर ली गई है तथा आरपीएफ ने मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। साथ ही लाइसेंस को रद्द करने की कार्रवाई भी की जा रही है। बाद में एक आधिकारिक बयान में कहा गया वेंडर ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि ऑनलाइन भुगतान न होने पर उसने यात्री के साथ दुर्व्यवहार किया लेकिन बाद में उसकी घड़ी उसे लौटा दी। बयान में कहा गया कि वेंडर ने उस यात्री से दुर्व्यवहार की बात स्वीकार की है, जिसके बाद रेल सुरक्षा बल जबलपुर ने रेल अधिनियम की धारा 145 के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam
युवा पत्रकार आजम ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की। 8 राज्यों की पॉलिटिकल, क्राइम और वायरल खबरें कवर करते हैं। इनकी मीडिया की पढ़ाई भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हुई है। इंटरव्यू, पॉडकास्ट और कहानियां कहने का शौक है। हिंदी, अंग्रेजी साहित्य के साथ उर्दू साहित्य में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|