पहली बार बिना बताए घर से निकली और दुष्कर्म का शिकार हो गई, बच्ची ने सुनाई आपबीती; आरोपी गिरफ्तार

Feb 21, 2026 12:01 pm ISTMohit लाइव हिन्दुस्तान, उज्जैन
share Share
Follow Us on

बच्ची ने बताया कि घर के सामने चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान उसकी पहचान करण नामक युवक से हुई थी। आरोपी ने उसे मोबाइल नंबर देकर संपर्क करने का दबाव बनाया और बात न करने पर बदनाम करने की धमकी दी थी।

पहली बार बिना बताए घर से निकली और दुष्कर्म का शिकार हो गई, बच्ची ने सुनाई आपबीती; आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन में जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में कक्षा 8वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्रा के घर के सामने सड़क निर्माण चल रहा था। इसी दौरान मजदूर युवक के ने 13 साल की नाबालिग छात्रा से पानी पीने के बहाने बातचीत शुरू की और फिर फोन नंबर मांगा। इसके बाद बाद में कॉल किया और झांसे में लेकर अकेले ऑटो से डेरे पर लेकर गया।

इसके बाद नाबालिग का दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर किसी को बताने पर वायरल करने की धमकी भी दी। हालांकि छात्रा के घर पहुंचने पर उसकी हालत देख परिजनों को शक हुआ। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और युवक का मोबाइल भी जब्त लिया है इसके साथ ही दुष्कर्म पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

पूछताछ के दौरान छात्रा ने बताया कि आरोपी गणेश चौक से ऑटो में बैठाकर हरिफाटक ब्रिज के पास बंधन मैरिज गार्डन के पास एक टीनशेड में ले गया। वहां उसने जबरन दुष्कर्म किया ओर उसके गंदे फोटो और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था।

काफी डरी सहमी थी नाबालिग

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता नाबालिग है और अपने माता-पिता के साथ रहती है और स्कूल के अलावा कहीं नहीं जाती है, पहली बार बिना बताए वह घर से गई और घटना का शिकार हो गई जब वह वापस पहुंची तो काफी डरी सहमी थी। परिवार के लोगों ने पूछा कि कहां गई थी और इतनी देर क्यों लगी तो वह बता नहीं पाई फिर रोते हुए पूरी घटना बता दी। परिवारजन 18 फरवरी 2026 को पीड़िता के साथ थाना जीवाजीगंज पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। बच्ची ने बताया कि घर के सामने चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान उसकी पहचान करण नामक युवक से हुई थी। आरोपी ने उसे मोबाइल नंबर देकर संपर्क करने का दबाव बनाया और बात न करने पर बदनाम करने की धमकी दी थी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

थाना प्रभारी विवेक कनोडिया के मुताबिक छात्रा के बयान के आधार पर थाना जीवाजीगंज में अपराध क्रमांक 30/2026 के तहत संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस की विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी करण दायमा उर्फ करण बंजारा 21 वर्ष, निवासी सुल्तानपुरा, आगर को गिरफ्तार कर लिया गया।

हफ्ते भर पहले ही पीड़िता के संपर्क में आया था

जीवाजीगंज थाना प्रभारी विवेक कनोडिया ने बताया कि आरोपी करण दायमा सुल्तानपूरा आगर का निवासी है, और मजदूरी करता है हफ्ते भर पहले ही पीड़िता के घर के सामने सड़क निर्माण के दौरान नाबालिग से बातचीत में उसका नंबर हथिया लिया और ऑटो से किसी दूसरी जगह ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। इसके बाद छात्रा को ब्लैकमेल करते हुए धमकाया कि घटना किसी को बताई तो अश्लील फोटो वीडियो वायरल कर दूंगा। पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।

रिपोर्ट: विजय यादव

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit
मोहित ने पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान आईआईएमसी दिल्ली से की है। 2016 में डिजिटल मीडिया डेब्यू। अमर उजाला से शुरुआत फिर एनडीटीवी और जनसत्ता से होकर अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर डिप्टी कंटेट प्रोड्यूसर पद पर कार्यरत। स्पोर्ट्स की वेब स्टोरीज कवर करते हैं। पॉलिटिक्स में दिलचस्पी रखते हैं। खाली समय में गेम खेलना और खाना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।