शिल्पा शेट्टी के VIP महाकाल दर्शन पर बवाल, कांग्रेस ने उठाए तीखे सवाल, कहा- आम श्रद्धालु लाइन में खड़े रहने को मजबूर

Apr 04, 2026 05:31 pm ISTMohit लाइव हिन्दुस्तान, उज्जैन
share

कांग्रेस ने दर्शन के दौरान शिल्पा और उनकी बहन को दिए गए वीआईपी ट्रीटमेंट पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने एक्स पर कहा है कि मुख्यमंत्री से अपने शहर के विश्व प्रसिद्ध ज्योर्तिलिंग की व्यवस्था नहीं सुधर पा रही। मनमानी और अंधेरगर्दी मची है।

शिल्पा शेट्टी के VIP महाकाल दर्शन पर बवाल, कांग्रेस ने उठाए तीखे सवाल, कहा- आम श्रद्धालु लाइन में खड़े रहने को मजबूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनकी बहन शमिता शेट्टी ने महाकाल मंदिर के दर्शन किए। शिल्पा अक्सर बहन संग मंदिर दर्शन के लिए आती रहती हैं। कांग्रेस ने दर्शन के दौरान शिल्पा और उनकी बहन को दिए गए वीआईपी ट्रीटमेंट पर सवाल उठाए हैं।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के एक्स हैंडल के जरिए शिल्पा के मंदिर दर्शन का वीडियो शेयर कर आरोप लगाया गया है कि महाकाल मंदिर के मर्यादा और नियमों को तोड़ा जा रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने एक्स पर लिखा ‘महाकाल मंदिर की मर्यादा और नियम कितनी बार टूटेंगे।’

कांग्रेस ने एक्स पर क्या कहा?

पोस्ट में आगे कहा गया है ‘मुख्यमंत्री से अपने शहर के विश्व प्रसिद्ध ज्योर्तिलिंग की व्यवस्था नहीं सुधर पा रही। मनमानी और अंधेरगर्दी मची है। आम श्रद्धालु घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं, जबकि वीआईपी संस्कृति के चलते शिल्पा शेट्टी को सीधे बाबा महाकाल के गर्भगृह में प्रवेश दे दिया जाता है। भाजपा सरकार भगवान के दर को भी मनमानी का केंद्र बनाने में कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी रही है।’

एंट्री से लेकर एग्जिट तक पुलिस सुरक्षा

वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा और उनकी बहन मंदिर दर्शन करके निकलती हैं तो उन्हें कुछ पुलिसकर्मी सुरक्षा देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान शिल्पा दर्शन करने आए श्रद्धालुओं का हाथ जोड़कर अभिवादन करती हैं। शिल्पा के एंट्री से लेकर एग्जिट तक पुलिस अधिकारी उनके साथ रहते हैं।

सुप्रीम कोर्ट में भी हुई थी सुनवाई

आपको बता दें कि महाकाल मंदिर में वीआईपी प्रवेश के मुद्दे से जुड़ी एक याचिका पर इसी साल जनवरी में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने तब कहा था कि वीआईपी प्रवेश की अनुमति होनी चाहिए या नहीं, यह कोर्ट तय नहीं करेगी। कोर्ट ने कहा था कि मंदिर प्रबंधन में कोर्ट के हस्तक्षेप की एक सीमा होती है और ऐसे मुद्दों पर फैसला उन लोगों को करना है जो व्यवस्था संभालते हैं। याचिकाकर्ता का कहना था कि मंदिर में एक आम श्रद्धालु को भी देवता पर जल चढ़ाने का वही अधिकार मिलना चाहिए जो कि किसी वीआईपी को दिया जाता है।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।