Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़Ujjain mad stray dog bites 230 people till now people in fear taking rabies injection
उज्जैन में पागल जानवर का आतंक, 230 को बनाया शिकार, दहशत में लोग लगवा रहे इंजेक्शन

उज्जैन में पागल जानवर का आतंक, 230 को बनाया शिकार, दहशत में लोग लगवा रहे इंजेक्शन

संक्षेप:

उज्जैन जिले के महिदपुर नगर के टेंशन चौराहा, कीर्तनिया बाखल सहित कई इलाकों में आवारा कुत्ते का आतंक सामने आया है। एक पागल कुत्ते ने एक दिन में 50 लोगों को अपना शिकार बनाया है। घटना को लेकर महिलाएं, छोटे बच्चे, बुजुर्ग और राहगीर दहशत में हैं।

Jan 08, 2026 01:28 pm ISTUtkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, उज्जैन
share Share
Follow Us on

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में पागल कुत्ते के काटने का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक ही दिन में 50 से अधिक लोगों को आवारा कुत्ते ने अपना शिकार बनाया है, एक साथ इतनी तादात में पहुंचे मरीजों को देखकर लोगों में दहशत का माहौल है। पिछले 7 दिनों में 80 से अधिक लोगो को कुत्ते के काटने की शिकायत मिली है, वहीं दिसंबर से अब तक 230 लोग इसके शिकार हो चुके हैं। सभी घायलों का विधिवत उपचार शासकीय तथा निजी चिकित्सालय में किया गया और उन्हें रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए है। मरीजों में कुत्ते के काटने से मौत का डर भी सता रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उज्जैन जिले के महिदपुर नगर के टेंशन चौराहा, कीर्तनिया बाखल सहित कई इलाकों में आवारा कुत्ते का आतंक सामने आया है। एक पागल कुत्ते ने एक दिन में 50 लोगों को अपना शिकार बनाया है। घटना को लेकर महिलाएं, छोटे बच्चे, बुजुर्ग और राहगीर दहशत में हैं। कुत्ते का दोपहिया वाहनों का पीछा करने, अचानक हमला करने और लोगों को घायल करने की घटनाएं सामने आ रही हैं। महिदपुर में नगर पालिका से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के आसपास कुत्तों के समूह घूम कर रहे हैं, जो स्कूल में जाने वाली बालिकाओं को अपना शिकार बना रहे हैं।

बताया गया कि इतनी तादाद में कुत्ते के काटने के बाद नगर पालिका सीएमओ राजा यादव ने कुत्तों को पकड़ने के लिए टीम भेजी है। काटने वाले कुत्ते को पकड़ लिया गया है और उस पर निगरानी की जा रही थी पर उसे कुत्ते की मौत हो गई है। प्रशासन एवं नगर परिषद द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है। महिदपुर मेडिकल ऑफिसर डॉ. महेश रामपुरे ने बताया कि कुत्ते के काटे जाने पर सभी को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए गए हैं, इस संबंध मे संबंधित उच्च अधिकारियों को जनहित और जनसुरक्षा के सम्बंध में कार्रवाई करते हुए नागरिकों की सुरक्षा के लिए त्वरित अति आवश्यक कदम उठाना चाहिए।

रिपोर्ट विजेन्द्र यादव

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|