'खड़े हनुमान हिले नहीं' के दावों के बीच SDM ने कहा- हमने कोशिश ही नहीं की

लाइव हिन्दुस्तान, उज्जैन
Follow us on Google News
share

उज्जैन के चमत्कारिक खड़े हनुमान जी की प्रतिमा हटाने को लेकर ऐसे दावे सामने आए थे कि प्रशासन ने कोशिश की लेकिन, मूर्ति नहीं हटी। इस पर अब एसडीएम ने बयान दिया है कि हमने कोशिश ही नहीं की।

Ujjain Khade Hanuman statue
उज्जैन में खड़े हनुमान मूर्ति हटाने को लेकर विवाद पर एसडीएम बोले- हमने कोशिश नहीं की।

उज्जैन के चमत्कारिक खड़े हनुमान मंदिर पर लगातार भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। इस बीच कई हिंदू संगठन मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ रहे हैं। मूर्ति को हटाने के प्रशासन के फैसले के बीच ऐसे दावे किए गए कि खड़े हनुमान अपनी जगह से नहीं हिले। इस पर अब प्रशासन की तरफ से बयान आया है। एसडीएम एल एन गर्ग ने कहा कि सभी लोगों की भावनाओ का ध्यान रखा जा रहा है। बगैर सहमति के हमने अभी तक प्रतिमा को हटाने की कोशिश नहीं की है। इसके लिए विशेषज्ञों की राय ली जाएगी।

खड़े हनुमान जी की मुर्ति के संबंध में उज्जैन एसडीएम एलएन गर्ग ने कहा, “विकास कार्य भी आवश्यक हैं और उज्जैन की धार्मिक आस्था भी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विशेषज्ञों, संत समाज और श्रद्धालुओं के विश्वास के साथ ही समाधान निकाला जाएगा। यह श्रद्धालुओं की गहरी आस्था से जुड़ा विषय है। इसके साथ ही प्रतिमा की संरचनात्मक स्थिति का वैज्ञानिक परीक्षण भी आवश्यक है। खड़े हनुमान जी की प्रतिमा से जुड़ा विषय उज्जैन वासियों एवं श्रद्धालुओं की आस्था से संबंधित है। प्रशासन के लिए श्रद्धालुओं की भावनाएं, प्रतिमा की सुरक्षा और उज्जैन की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत सर्वोपरि है।”

लोगों की भावनाओं का ध्यान रखा जाएगा

गर्ग ने आगे कहा कि सभी संबंधित पक्षों की भावनाओं को ध्यान में रखे बिना प्रशासन कोई भी कदम अथवा निर्णय नहीं लेगा। सोशल मीडिया पर यह खबर भ्रामक रूप से प्रसारित की जा रही है कि प्रशासन द्वारा श्री खड़े हनुमान जी की प्रतिमा को विस्थापित करने के लिए कई प्रयास किए जा चुके हैं। यह स्पष्ट करना आवश्यक है कि अभी तक प्रतिमा को विस्थापित अथवा हटाने संबंधी कोई भी प्रयास; किसी भी मशीन अथवा मानवीय युक्तियों से नहीं किया गया है। इस संबंध में यह निर्णय लिया गया है कि विशेषज्ञों की वैज्ञानिक एवं तकनीकी राय प्राप्त किए बिना प्रतिमा के विस्थापन हेतु कोई भी आगे कार्रवाई नहीं की जाएगी।"

महामंडलेश्वर ने हनुमान चालीसा का किया पाठ

इस बीच बुधवार को आह्वान अखाड़े के महामंडलेश्वर अतुलेशानंद महाराज अपने समर्थकों और गुरुकुल के छात्रों के साथ मंदिर पहुंचे और हनुमान चालीसा का पाठ किया। उन्होंने कहा कि खड़े हनुमान 200 वर्षों से यहां और यहीं रहेंगे। जिन लोगों की कुटिल बुद्धि ने ऐसा कुछ प्रयास किया तो हनुमान जी खुद उन्हें जवाब देंगे।

भगवा ध्वज लेकर कांग्रेस विधायक भी मंदिर पहुंचे

कांग्रेस के विधायक महेश परमार और दिनेश जैन बॉस अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ रैली के रूप में खड़े हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ता हाथ में भगवा ध्वज और ढोल नगाड़ों के बीच जय श्री राम के नारे लगाए। कहा कि हमारी एक ही मांग है कि जनता जनार्दन की धार्मिक भावना का ध्यान रखा जाए। भावना को ठेस नहीं पहुंचाई जाए। जनता नहीं चाहती है की प्रतिमा हटें।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़'खड़े हनुमान हिले नहीं' के दावों के बीच SDM ने कहा- हमने कोशिश ही नहीं की