उज्जैन में गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 150 साल पुरानी दरगाह के पास तोड़ा गया निर्माण

Feb 07, 2026 01:50 pm ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, उज्जैन
share

मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में जमकर बुलडोजर कार्रवाई हुई। शनिवार सुबह प्रशासन ने 150 साल पुरानी पांच पीर वाली गैब शाह बाबा की दरगाह और मजार के आसपास बने अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की।

उज्जैन में गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 150 साल पुरानी दरगाह के पास तोड़ा गया निर्माण

मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में जमकर बुलडोजर कार्रवाई हुई। शनिवार सुबह प्रशासन ने 150 साल पुरानी पांच पीर वाली गैब शाह बाबा की दरगाह और मजार के आसपास बने अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की। आगर रोड स्थित नजरअली मिल कंपाउंड परिसर में हुई इस कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन थानों की पुलिस और करीब 50 जवान मौके पर तैनात रहे। नगर निगम की टीम जेसीबी और अन्य मशीनों के साथ सुबह करीब 8:30 बजे मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

कहां-कहां हुआ बुलडोजर ऐक्शन

उज्जैन नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक मजार के आसपास बने शेड, बाउंड्री वॉल और अन्य निर्माण को अवैध मानते हुए पहले कई बार नोटिस जारी किए गए थे। तय समय-सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाने पर निगम ने सख्त कदम उठाते हुए कार्रवाई की। इस दौरान तीन जेसीबी, कई डंपर और निगम का भारी अमला मौके पर मौजूद रहा। कार्रवाई में मजार के आसपास बने ढांचों को तोड़ा गया और वर्षों से चल रहे अतिक्रमण को हटाया गया और कुछ पेड़ों की कटाई भी करनी पड़ी।

हिंदू जागरण मंच का आरोप है कि सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया जा रहा था। संगठन का दावा है कि मजार के आसपास अवैध गतिविधियां और नशे का कारोबार चलने की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमण हटने से अपराध और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगेगी।

वहीं, मजार कमेटी के मोहम्मद गुफरान ने बताया कि यह मजार करीब 150 साल पुरानी है और यहां सभी धर्मों के लोग आकर माथा टेकते हैं। उनका कहना है कि नगर निगम ने पहले तार फेंसिंग कराई थी, जिसे अब खुद ही तोड़ दिया गया। कमेटी का दावा है कि उन्होंने नोटिस का जवाब भी दिया था। रमजान नजदीक होने के कारण लोगों में चिंता है कि अब इबादत कैसे होगी।

सीएसपी राहुल देशमुख ने बताया कि कार्रवाई के दौरान किसी तरह का विरोध नहीं हुआ। एहतियातन तीन थानों का पुलिस बल तैनात किया गया था। उन्होंने कहा कि नोटिस देने के बाद ही नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

रिपोर्ट: विजेंद्र यादव

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।