MP में भी यूसीसी पर तेजी; रिटायर्ड SC जज की अगुवाई में हाई-लेवल कमेटी, 60 दिन में रिपोर्ट

लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
Follow us on Google News
share

एमपी में भी यूसीसी की तैयारी तेज कर दी गई है। सरकार ने रिटायर्ड सुप्रीम कोर्ट जज रंजना प्रकाश देसाई की अगुवाई में समिति का गठन किया है। समिति को 60 दिन के भीतर रिपोर्ट देनी होगी।

MP में भी यूसीसी पर तेजी; रिटायर्ड SC जज की अगुवाई में हाई-लेवल कमेटी, 60 दिन में रिपोर्ट

UCC in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में भी यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) की तैयारी तेज हो गई है। मोहन यादव सरकार ने राज्य में यूसीसी लागू करने की संभावनाओं का अध्ययन करने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन कर दिया है। इस संबंध में आदेश कल जारी किया गया। समिति उत्तराखंड और गुजरात मॉडल का अध्ययन करेगी। साथ ही समिति को 60 दिन के भीतर रिपोर्ट सरकार को देनी होगी।

समिति की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई करेंगी। इसके अन्य सदस्यों में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी शत्रुघ्न सिंह, विधि विशेषज्ञ अनूप नायर, शिक्षाविद गोपाल शर्मा और समाजसेवी बुधपाल सिंह शामिल हैं। सामान्य प्रशासन विभाग में अतिरिक्त सचिव अजय काटेसरिया को समिति का सचिव नियुक्त किया गया है।

उत्तराखंड और गुजरात मॉडल का अध्ययन करेगी समिति

समिति की प्रमुख जिम्मेदारियों में उत्तराखंड और गुजरात जैसे राज्यों में अपनाए गए मॉडल का अध्ययन करना शामिल है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश की सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सुझाव तैयार किए जाएंगे। गौरतलब है कि रिटायर्ड जज रंजना प्रकाश देसाई पहले उत्तराखंड और गुजरात में यूसीसी कानून का मसौदा तैयार करने वाली समितियों की अगुवाई कर चुकी हैं।

सरकार ने समिति को 60 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट के साथ एक ड्राफ्ट बिल भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

इस साल के अंत तक यूसीसी लागू करने का प्लान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि 2026 के अंत तक यूसीसी कानून पारित करने की प्रक्रिया शुरू कर देंगे। उन्होंने इस संबंध में कुछ दिन पहले अधिकारियों को निर्देश भी दिए थे। अगस्त 2024 में भी यादव ने संकेत दिया था कि उनकी सरकार यूसीसी लागू करने की जल्दबाज़ी में नहीं है, क्योंकि हर राज्य की परिस्थितियां अलग होती हैं।

किन मुद्दों पर फोकस करेगी समिति?

समिति राज्य में लागू अलग-अलग पर्सनल और फैमिली लॉ का गहराई से अध्ययन करेगी। इसमें शादी, तलाक, गुजारा भत्ता, संपत्ति में हक, गोद लेने के नियम और लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़े प्रावधान शामिल रहेंगे। इसके साथ ही इन कानूनों के लागू होने में आने वाली व्यावहारिक दिक्कतों और कानूनी पेचीदगियों की भी जांच की जाएगी।

उत्तराखंड और गुजरात के बाद तीसरा राज्य

बता दें कि मध्य प्रदेश से पहले उत्तराखंड और गुजरात यूसीसी लागू कर चुके हैं। यूसीसी लागू करने में उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार ने 27 जनवरी 2025 को आधिकारिक तौर पर यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया था। इसमें तीन तलाक, लिव इन रिलेशनशिप और बहु विवाह को लेकर कड़े प्रावधान हैं।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।