पीछा करके धारदार हथियार से किया था हमला…, एमपी में 2 पुलिसकर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज

Mar 04, 2026 12:51 pm ISTRatan Gupta वार्ता, मनेंद्रगढ़
share Share
Follow Us on

घरेलू इस्तेमाल के लिए नदी से रेत निकाल रहे एक युवक की कथित तौर पर मध्य प्रदेश के दो पुलिसकर्मियों द्वारा की गई हत्या के मामले ने छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में सनसनी फैला दी है।

पीछा करके धारदार हथियार से किया था हमला…, एमपी में 2 पुलिसकर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज

घरेलू इस्तेमाल के लिए नदी से रेत निकाल रहे एक युवक की कथित तौर पर मध्य प्रदेश के दो पुलिसकर्मियों द्वारा की गई हत्या के मामले ने छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने इस मामले में दोनों पुलिसकर्मियों और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) दीपक झा ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना एमसीबी जिले के केल्हारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पसौरी में बरने नदी के किनारे की है। मृतक की पहचान ग्राम पसौरी निवासी सोनू चक्रधारी के रूप में हुई है।

नदी से रेत निकालने से जुड़ा है मामला

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनू चक्रधारी अपने घरेलू कामकाज के लिए नदी से रेत निकाल रहा था। उसी दौरान मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के धरसिला चौकी में पदस्थ दो पुलिसकर्मी - नितिन शुक्ला और राजू प्रजापति - एक अन्य नागरिक के साथ वहां पहुंच गए। आरोप है कि इन लोगों ने सोनू पर अवैध रेत खनन का आरोप लगाते हुए उससे रिश्वत की मांग की। स्थानीय सरपंच के पति और अन्य ग्रामीणों ने जब इस मामले में हस्तक्षेप किया तो कुछ देर के लिए मामला शांत हो गया और समझौता हो गया।

धारदार वस्तु से किया था हमला

आईजी झा ने बताया, "प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कुछ ही देर बाद आरोपियों ने ट्रैक्टर पर सवार सोनू का पीछा किया और उसके सिर पर किसी धारदार वस्तु से हमला कर दिया। इस गंभीर चोट के कारण सोनू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।" घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

थाने में दर्ज हुआ हत्या का मामला

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि घटना के बाद इलाके के ग्रामीणों के बयान दर्ज किए गए और प्राथमिक विवेचना के आधार पर केल्हारी थाने में आरोपी पुलिसकर्मियों नितिन शुक्ला, राजू प्रजापति और एक अन्य नागरिक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए शहडोल के आईजी और पुलिस अधीक्षक (एसपी) से बातचीत की गई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना बाकी है

फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना अभी शेष है। एमसीबी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। आईजी ने विश्वास दिलाया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|