MP के श्योपुर में लावारिस मिली ढाई साल की बच्ची का भोपाल कनेक्शन, मानव तस्करी का शक

लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
Follow us on Google News
share

मध्य प्रदेश के श्योपुर में लावारिस मिली ढाई साल की बच्ची के मामले में अब इंदौर और भोपाल कनेक्शन सामने आने के बाद पूरा मामला मानव तस्करी के शक में बदल गया है।

Army officers looted and female friend raped in Indore

मध्य प्रदेश के श्योपुर में लावारिस मिली ढाई साल की बच्ची के मामले में अब इंदौर और भोपाल कनेक्शन सामने आने के बाद पूरा मामला मानव तस्करी के शक में बदल गया है। जांच में खुलासा हुआ है कि जिस बच्ची को सड़क पर छोड़ दिया गया, उसकी कहानी दो दिन की नवजात से शुरू होकर सौदेबाजी और प्रताड़ना तक पहुंचती है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि इंदौर के महालक्ष्मी नगर स्थित एक ब्यूटी पार्लर संचालिका नीतू जैन और उसके पति वैभव जैन ने इस बच्ची को महज दो दिन की उम्र में करीब 1 लाख रुपये में एक दंपति को बेच दिया था। इस खुलासे के बाद श्योपुर पुलिस ने इंदौर में दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार किया, वहीं इस सौदे से जुड़े एक अन्य व्यक्ति को धार से भी पकड़ा गया है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि यह मामला किसी बड़े संगठित गिरोह से जुड़ा हो सकता है।

बच्ची को पीटा गया

चौंकाने वाली बात यह है कि यही बच्ची बाद में भोपाल के एक दंपति के पास पहुंची। आरोप है कि उन्होंने बच्ची को गोद लेने के नाम पर रखा, लेकिन उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता रहा। केयरटेकर के मुताबिक, बच्ची को अक्सर पीटा जाता था और उसकी देखरेख के लिए रखी गई महिला को भी वेतन नहीं दिया गया।

घटना 18 अप्रैल की बताई जा रही है, जब भोपाल के एयरपोर्ट रोड क्षेत्र में रहने वाले आकाश और कृतिका नाम के दंपति बच्ची को लेकर करीब 400 किलोमीटर दूर श्योपुर पहुंचे और उसे टोंक-चिरगांव नेशनल हाईवे के पास सोंईकलां इलाके में लावारिस छोड़कर फरार हो गए। सड़क पर अकेली भटकती मासूम को एक मजदूर ने देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बच्ची को सुरक्षित बचा लिया गया।

सोशल मीडिया पर बच्ची की तस्वीर वायरल होने के बाद इस पूरे मामले में बड़ा मोड़ आया। भोपाल की एक महिला ने खुद को बच्ची की केयरटेकर बताते हुए पुलिस को सूचना दी, जिसके आधार पर श्योपुर पुलिस भोपाल पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल बच्ची को सुरक्षित वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है, जबकि पुलिस दोनों मामलों को जोड़कर जांच कर रही है। शुरुआती जांच में साफ संकेत मिले हैं कि यह कोई एकल घटना नहीं, बल्कि बच्चों की खरीद-फरोख्त और अवैध गोद लेने के नाम पर चल रहे एक संगठित नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है।

रिपोर्ट -हेमंत

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़MP के श्योपुर में मिली ढाई साल की बच्ची का भोपाल कनेक्शन, पुलिस को क्या शक?