छिंदवाड़ा-बैतूल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और पिकअप की टक्कर; 5 लोगों की मौत और 20 घायल

By Mohit
लाइव हिन्दुस्तान, छिंदवाड़ा
Follow us on Google News
share

सोमवार सुबह छिंदवाड़ा-बैतूल नेशनल हाईवे पर ट्रक और पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई।  इस हादसे मे 5 लोग की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हो गए।

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा-बैतूल नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया जंहा एक पिकअप वाहन की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार मजदूर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, इस हादसे में 5 लोगो के मौत हो गई, मृतकों में 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। केवल एक मृतक की पहचान हो पाई है, जबकि 4 शव अभी अज्ञात हैं। जिला अस्पताल में अब तक 20 घायल लाए जा चुके हैं। इनमें एक गंभीर रूप से घायल है, जिसे मेडिकल कॉलेज, नागपुर रेफर किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम और एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं,एडीएम धीरेंद्र सिंह भी अस्पताल पहुंचे। घायलों को 108 की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया है।

ये हादसता बेतुल नेशनल हाइवे टेमनी खुर्द के पास सोमवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर मछैरा के रहने वाले हैं। हादसे में मृत सावित्री वनके (31) के पति सुरेश सिंह ने बताया कि सभी लोग सब्जी तोड़ने सुबह 9 बजे कन्हरगांव के लिए निकल रहे थे। पिकअप मजदूरों को लेने के लिए खड़ा था। पीछे से यूरिया से भरा ट्रक आ रहा था, जिसने पिकअप को टक्कर मार दी। पिकअप में 20-25 मजदर थे, हादसे के बाद घायलों को स्थानीय लोगों ने भी अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम और एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं है ओर घायलों को 108 की सहायता से जिला अस्पताल के लिए भेजा गया है।

16 घायल आईसीयू में शिफ्ट

डॉ से मिली जानकारी के अनुसार 5 की मौत हुई है और 16 घायलों को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। 5 लोगों की हड्डियां टूटी हैं, बाकी के सिर पर चोट है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी अस्पताल में मौजूद हैं। 20 से 25 डॉक्टर घायलों के उपचार में जुटे हैं। सर्जिकल आईसीयू में 3 मरीज भर्ती हैं। ऑर्थोपेडिक्स विभाग में 4 मरीज भर्ती हैं, जबकि 3 घायलों का ओटी में इलाज चल रहा है।

कई घायलों की हालत गंभीर

चौकी प्रभारी मुकेश द्विवेदी के मुताबिक हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है। करीब 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत गंभीर है। पिकअप वाहन में बड़ी संख्या में मजदूर सवार थे,पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर को हादसे की वजह माना जा रहा है।108 की 6 गाड़ियां भेजी गई हैं।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे में मृतक मजदूर बब्बू की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की खबर मिलने के बाद वह जिला अस्पताल पहुंचीं, जहां उनका बेटा मॉर्चुरी रूम में मिला। मां का कहना है कि बब्बू का बेटा अभी 2 साल का है। वह पापा-पापा कहकर रोज उनके आने पर उनसे लिपट जाता था।

रिपोर्ट - विजेंद्र यादव

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।