tribals beat asi to death in mauganj mohan yadav govt transfer sp and collector MP में भीड़ हमले में ASI की मौत, 3 दिन बाद एसपी-कलेक्टर पर गिरी गाज; सरकार ने दोनों का किया ट्रांसफर, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़tribals beat asi to death in mauganj mohan yadav govt transfer sp and collector

MP में भीड़ हमले में ASI की मौत, 3 दिन बाद एसपी-कलेक्टर पर गिरी गाज; सरकार ने दोनों का किया ट्रांसफर

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में भीड़ ने हमला करके एक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) की हत्या कर दी थी, इसके कुछ दिनों बाद कलेक्टर और पुलिस सुपरिटेंडेंट पर गाज गिरी है। दोनों का ट्रांसफर कर दिया गया है। ट्रांसफर ऑर्डर मंगलवार देर रात जारी किए गए।

Sneha Baluni मऊगंज। हिन्दुस्तान टाइम्सWed, 19 March 2025 11:34 AM
share Share
Follow Us on
MP में भीड़ हमले में ASI की मौत, 3 दिन बाद एसपी-कलेक्टर पर गिरी गाज; सरकार ने दोनों का किया ट्रांसफर

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में भीड़ ने हमला करके एक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) की हत्या कर दी थी, इसके कुछ दिनों बाद कलेक्टर और पुलिस सुपरिटेंडेंट पर गाज गिरी है। दोनों का ट्रांसफर कर दिया गया है। ट्रांसफर ऑर्डर मंगलवार देर रात जारी किए गए। 15 मार्च को आदिवासियों के एक समूह ने कथित तौर पर एक व्यक्ति का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसे बचाने की कोशिश करने वाली पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया। परिणामस्वरूप जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर गदरा गांव में एएसआई रामचरण गौतम की मौत हो गई।

एक आदेश के अनुसार राज्य के गृह विभाग ने मऊगंज एसपी रसना ठाकुर का तबादला कर दिया है। उन्हें भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय में असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल बनाया गया है। ठाकुर की जगह आर्थिक अपराध शाखा के एसपी दिलीप कुमार सोनी को नियुक्त किया गया है। एक अन्य आदेश में सामान्य प्रशासन विभाग ने कलेक्टर अजय श्रीवास्तव का तबादला कर दिया है। उप सचिव संजय कुमार जैन को मऊगंज जिले का कलेक्टर बनाया गया है।

गदरा गांव में हिंसा तब शुरू हुई जब कोल जनजाति के लोगों ने सनी द्विवेदी नामक एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया। उसे एक आदिवासी शख्स अशोक कुमार की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया गया जिसकी कई महीने पहले मौत हो गई थी। पुलिस रिकॉर्ड से पता चलता है कि कुमार की मौत एक सड़क दुर्घटना में हुई थी, लेकिन कोल जनजाति का मानना ​​था कि द्विवेदी इसमें शामिल था। अधिकारियों ने पहले बताया था कि जब पुलिस को द्विवेदी के अपहरण के बारे में सूचना मिली तो शाहपुर थाना प्रभारी संदीप भारतीय के नेतृत्व में एक टीम को गदरा गांव भेजा गया।

हालांकि, जब तक वे पहुंचे, द्विवेदी की पीट-पीटकर हत्या हो चुकी थी। जब पुलिस ने हस्तक्षेप करने और द्विवेदी को बंधक बनाए गए कमरे को खोलने की कोशिश की तो उन पर लाठी-डंडों और पत्थरों से लैस आदिवासियों ने हमला कर दिया। एक अधिकारी ने पहले बताया था कि इस घटना के बाद मची अफरातफरी में विशेष सशस्त्र बल के एएसआई रामचरण गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|