श्योपुर में दर्दनाक हादसा! ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 4 की मौत; 40 से ज्यादा घायल
मध्य प्रदेश के श्योपुर में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां के विजयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खितरपाल गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

मध्य प्रदेश के श्योपुर में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां के विजयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खितरपाल गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और अफरा-तफरी का माहौल है।
कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे
इस घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार देर रात श्योपुर के घूघस गांव से बड़ी संख्या में लोग झारबडौदा की ओर भात मांगने के लिए जा रहे थे। इस पारंपरिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी लोग एक ही ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार हो गए थे।
40 से ज्यादा लोग थे सवार
बताया जा रहा है कि ट्रॉली में 40 से ज्यादा लोग बैठे हुए थे, जिससे वाहन पर अत्यधिक भार हो गया था।जब यह ट्रैक्टर-ट्रॉली खितरपाल गांव के पास पहुंची, तभी अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसा इतना भीषण था कि ट्रॉली में सवार लोग नीचे दब गए और चीख-पुकार मच गई।
घायलों को पहुंचाया अस्पताल
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल विजयपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया जा सकता है।इस हादसे में चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्राथमिक जांच में हादसे का कारण ट्रॉली में अत्यधिक सवारियां होना और वाहन का असंतुलित होना बताया जा रहा है।पुलिस मामले की जांच कर रही है और चालक से पूछताछ की जा रही है।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे मालवाहक वाहनों में सवारी करने से बचें, क्योंकि इससे इस तरह के हादसों की आशंका बनी रहती है।यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी के खतरनाक परिणामों को उजागर करता है।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


