Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़Thousands of farmers took to the streets in MP, blocking national highways; know demands?
MP में सड़कों पर उतर आए हजारों किसान, नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम; क्या हैं मांगे? VIDEO

MP में सड़कों पर उतर आए हजारों किसान, नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम; क्या हैं मांगे? VIDEO

संक्षेप:

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पुलिस अधिकारियों समेत 400 जवानों को तैनात किया है, ताकि किसी भी तरह की स्थिति को काबू में किया जा सके। लेकिन, सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है आखिर इतनी भारी मात्रा में ये किसान आंदोलन क्यों कर रहे हैं?

Dec 01, 2025 03:13 pm ISTRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, धार
share Share
Follow Us on

मध्य प्रदेश के धार जिले में नेशनल हाईवे-52 पर चक्काजाम हो चुका है। आस-पास के 4 जिलों बड़वानी, धार, खरगोन और खंडवा के हजारों किसान सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पुलिस अधिकारियों समेत 400 जवानों को तैनात किया है, ताकि किसी भी तरह की स्थिति को काबू में किया जा सके। लेकिन, सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है आखिर इतनी भारी मात्रा में ये किसान आंदोलन क्यों कर रहे हैं? एमपी के इन किसानों की आखिर क्या मांगे हैं, जो उन्हें सड़क पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

5 महीने से दे रहे आवेदन, लेकिन…

आंदोलन कर रहे इन किसानों की मुख्य मांग न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और कर्जमाफी समेत अन्य मागों से जुड़ी है। इन लोगों का आरोप है कि बीते 5 महीने से सरकार को आवेदन दे रहे हैं, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हो पाई है। हमने थक हारकर सड़कों पर उतरने का निर्णय लिया है। इसलिए जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती, तब तक यहां से नहीं उठेंगे।

आंदोलन कर रहे किसानों की 4 बड़ी मांगें?

किसानों की 4 प्रमुख मांगे हैं, जिन्हें वो लोग पूरा कराना चाहते हैं। पहली- मक्का, सोयाबीन और मुख्य फसल कपास की सरकारी खरीदी पूर्व की योजना के हिसाब से की जाए। दूसरी- सभी किसानों को ऋण मुक्त किया जाए और न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी लागू की जाए। तीसरा- आदि गुरु शंकराचार्य के संकल्प के अनुसार गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाए। चौथा- केंद्र सरकार अपनी आयात-निर्यात नीति किसानों के हित में बनाए और दलहन, कपास तथा प्याज के निर्यात पर लगी रोक हटाई जाए।

नारेबाजी और प्रदर्शन के बीच शांति की अपील

आंदोलन कर रहे किसानों ने सड़क के बीच में पेड़ भी रख दिया और आने-जाने वाले वाहनों को रोक दिया। किसानों की संख्या बढ़ने पर नारेबाजी भी हुई। किसानों ने जय जवान, जय किसान के नारे लगाए। भारी मात्रा में किसान टैक्टरों पर भरकर प्रदर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इस बीच अधिकारी लगातार शांति बनाए रखने और बातचीत के रास्ते पर आने की अपील करते दिखाई दिए।