Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़thousands of children are disappearing in madhya pradesh claims kamla nath
एमपी में हजारों की संख्या में गायब हो रहे बच्चे, कमलानाथ का दावा; सरकार से यह मांग

एमपी में हजारों की संख्या में गायब हो रहे बच्चे, कमलानाथ का दावा; सरकार से यह मांग

संक्षेप:

एमपी के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने सोमवार को कहा कि मध्य प्रदेश में हजारों की संख्या में बच्चे गायब हो रहे हैं जो भारी चिंता का विषय है। इसके साथ ही कमलनाथ ने गुमशुदा बच्चों को खोजने के लिए एक मांग की।

Mon, 11 Aug 2025 05:23 PMKrishna Bihari Singh वार्ता, भोपाल
share Share
Follow Us on

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार को दावा किया कि मध्य प्रदेश में हजारों की संख्या में बच्चे गायब हो रहे हैं जो भारी चिंता का विषय है। इसके साथ ही कमलनाथ ने गुमशुदा बच्चों को खोजने के लिए राज्य सरकार को विशेष टास्क फोर्स गठित करने की मांग की। कांग्रेस नेता ने कहा कि एआई के दौर में लापता बच्चों को खोजना कोई मुश्किल काम नहीं है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

साढे़ चार साल में 58 हजार से ज्यादा बच्चे गायब

कांग्रेस के कद्दावर नेता कमलनाथ ने एक्स पर अपने बयान में लिखा कि मध्य प्रदेश में बीते साढे़ चार साल में करीब 58 हजार से ज्यादा बच्चे लापता हुए हैं। इनमें 47 हजार बेटियां और 11 हजार बेटे गायब हुए हैं।

टॉप पर पर इंदौर

कमलनाथ ने यह भी दावा किया कि सबसे ज्यादा बच्चे इंदौर से गायब हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंदौर के जिन थानों से बच्चे गायब हो रहे हैं उनमें बाणगंगा थाना क्षेत्र टॉप पर है। इस थाने से सबसे ज्यादा 449 बेटियां गुम हुई हैं। दूसरे नंबर पर लसूडिया थाने से 250, चंदन नगर थाने से 220, आजाद नगर थाने से 178, द्वारका पुरी से 168 बेटियां गुम हुई हैं।

कानून व्यवस्था के माथे पर कलंक

कमलनाथ ने यह भी दावा किया कि बच्चियों के गुम होने के मामले में धार जिला दूसरे नंबर पर है। इतनी बड़ी संख्या में बच्चों का गायब होना एमपी की कानून व्यवस्था के माथे पर कलंक है। यदि हम अपनी बच्चियों और बच्चों को भी सुरक्षित नहीं रह सकते तो सूबे का भविष्य कैसे सुरक्षित रख पाएंगे।

एसटीएफ बनाने की मांग

कमलनाथ ने आगे कहा- मैं सरकार से मांग करता हूं कि गुमशुदा बच्चों की खोजबीन के लिए एसटीएफ यानी स्पेशल टास्क फोर्स बनाई जाए। एआई के जमाने में बच्चों का पता लगाना असंभव बात नहीं है। यदि दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो गायब बच्चों में से बहुत से नौनिहाल अपने माता-पिता को वापस मिल सकते हैं।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|