Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़Thieves flee with goods worth lakhs in MP caught by police due to gutkha
MP में  लाखों का सामान ले उड़े चोर, गुटखे की वजह से चढ़ गए पुलिस के हत्थे

MP में लाखों का सामान ले उड़े चोर, गुटखे की वजह से चढ़ गए पुलिस के हत्थे

संक्षेप:

मध्य प्रदेश के रीवा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सराफा दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। सराफा दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को उनके गुटखा खाने की लत ने पकड़वा दिया।

Jan 12, 2026 02:09 pm ISTAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मध्य प्रदेश के रीवा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सराफा दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। सराफा दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को उनके गुटखा खाने की लत ने पकड़वा दिया। चोरी के बाद नकाबपोश बदमाश ने गुटखा खाने के लिए मूंह खोला, तभी उसका चेहरा सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज उसकी पहचान कर उसे और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रीवा के सिटी कोतवाली थाने के उपरहटी निवासी सर्राफा व्यापारी विनोद कुमार खंडेलवाल, 6 जनवरी की शाम अपने घर का दरवाजा बंद कर मोहल्ले में सामान लेने चले गए थे। उसी दौरान शातिर बदमाश घर में घुसकर दुकान में पहुंचा और वहां रखे, चांदी के जेवर लेकर चंपत हो गया। भागते समय उसके कुछ जेवर रास्ते में गिर गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने उस रोड में लगे कई सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। एक कैमरे में घटना को अंजाम देने वाला बदमाश वारदात के चंद मिनट पहले, अपना चेहरा खोलकर गुटका खाते हुए नजर आया।

पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान तरहटी निवासी राजेश सोनी के रुप में की। पुलिस ने उक्त आरोपी को पूछताछ के लिए पकड़ा तो उसने अपने साथी फोर्ट रोड निवासी चिराग बाधवानी उर्फ चिकू के के साथ घटना को अंजाम देना स्वीकार किया, जिसके बाद पुलिस ने उसको भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के पास से करीब तीन लाख रुपए कीमत के जेवरात बरामद हुए है। पुलिस द्वारा आरोपियों की अन्य घटनाओं में भूमिका की जांच की जा रही है। आरोपी ने घटना को चेहरा बांधकर अंजाम दिया था लेकिन उसकी गुटखा खाने की लत ने उसे पकड़वा दिया, आरोपी ने गुटखा खाने के लिए मुंह खोला और उसका चेहरा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसके बाद आरोपी पुलिस के हांथ लग गया।

रिपोर्ट- सादाब सिद्दीकी

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|