नींद खराब हुई, तो चाकू से फोड़ दी आंख... रीवा में छोटे भाई ने बड़े भाई का किया मर्डर

लाइव हिन्दुस्तान, रीवा
Follow us on Google News
share

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र से हत्या का ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। यहां छोटे भाई ने सिर्फ इसलिए अपने बड़े भाई की हत्या कर दी, क्योंकि उसकी नींद में खलल पड़ा था।

नींद खराब हुई, तो चाकू से फोड़ दी आंख... रीवा में छोटे भाई ने बड़े भाई का किया मर्डर

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र से हत्या का ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। यहां छोटे भाई ने सिर्फ इसलिए अपने बड़े भाई की हत्या कर दी, क्योंकि उसकी नींद में खलल पड़ा था। घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा है और रिश्तों की इस कड़वाहट ने सबको हैरान कर दिया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

नींद खराब हुई, तो चाकू से फोड़ दी आंख...

पूरा मामला रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरदुआ का है, जहां बीती रात एक मामूली सी बात पर सगे भाई का कत्ल कर दिया गया। धर्मेंद्र कोल अपने घर में लेटा हुआ था, तभी उसके बड़े भाई जितेंद्र कोल की वजह से उसके नींद में खलल पड़ गया। किसी को अंदाज़ा भी नहीं था कि ये मामूली सी बात मौत का सबब बन जाएगी। नींद में खलल पड़ने से आगबबूला हुए धर्मेंद्र का जितेंद्र से विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते ये बहस इतनी हिंसक हो गई कि छोटे भाई ने, आव देखा न ताव, और धारदार चाकू से अपने ही सगे बड़े भाई की आंख पर हमला कर दिया। हमला इतना खतरनाक था कि मौके पर ही बड़े भाई की मौत हो गई।

अंधेरे का फायदा उठाकर हत्या करके हुआ फरार

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी धर्मेंद्र अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घटना की खबर मिलते ही गुढ़ थाना प्रभारी शैल यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें अब फरार कातिल भाई की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर समाज में बढ़ते अपराध और खत्म होते बर्दाश्त के स्तर पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

आरोपी की घेराबंदी कर रही पुलिस, छानबीन जारी

आरोपी के मोबाइल लोकेशन और करीबियों से पूछताछ के आधार पर घेराबंदी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि कानून के हाथ आरोपी की गर्दन तक जल्द पहुंचेंगे और उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी, ताकि समाज में इस तरह के जघन्य अपराधों के लिए एक कड़ा संदेश जाए। ऐसी घटनाएं समाज में बढ़ते मानसिक तनाव और खोते धैर्य का जीता-जागता उदाहरण हैं।

रिपोर्ट- सादाब सिद्दीकी

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।