महिलाओं की कब्र से छेड़छाड़ करने वाला लाया गया कब्रिस्तान, बवाल के बीच फांसी की मांग

Sep 25, 2025 07:03 pm ISTRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, खंडवा
share

गुरुवार शाम जब शहर की कोतवाली थाना पुलिस आरोपी अय्यूब पिता इस्माईल को लेकर मौका मुआयना करने पहुंची, तो बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग बड़ा कब्रस्तान पहुंच गए। लोगों ने बवाल मचाते हुए पुलिस से आरोपी को उनके हवाले करने की मांग भी की।

महिलाओं की कब्र से छेड़छाड़ करने वाला लाया गया कब्रिस्तान, बवाल के बीच फांसी की मांग

मध्य प्रदेश के खंडवा में बीते दिनों महिलाओं की कब्रों से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया था, जिसमें पुलिस ने कल ही बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी को धर दबोचा था। गुरुवार शाम जब शहर की कोतवाली थाना पुलिस आरोपी अय्यूब पिता इस्माईल को लेकर मौका मुआयना करने पहुंची, तो बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग बड़ा कब्रस्तान पहुंच गए। लोगों ने बवाल मचाते हुए पुलिस से आरोपी को उनके हवाले करने की मांग भी की। आक्रोशित लोगों की मांग थी कि उनके परिजनों की कब्रों के साथ आरोपी ने गलत किया है, इसलिए वे खुद उसे सजा देंगे। भीड़ ने फांसी की मांग भी की।

हालांकि जब पुलिस किसी तरह आरोपी को भीड़ से बचाकर साथ ले जाने लगी तो लोगों ने पुलिस को घेरकर नारेबाजी शुरू कर दी। लोग आरोपी को फांसी दिए जाने की मांग कर रहे थे। बता दें कि आरोपी अय्यूब ने तीन अलग अलग समय कब्रस्तान में महिलाओं की ताजी कब्रों में नग्न अवस्था में उतरकर शव से छेड़छाड़ कर तंत्र क्रिया को अंजाम दिया था। वहीं परिजनों ने इस मामले में पुलिस कार्रवाई की भी सराहना करते हुए खंडवा पुलिस का धन्यवाद किया है।

बता दें कि बुधवार को ही पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए अधेड़ उम्र के आरोपी अय्यूब को गिरफ्तार किया था, जो पहले तो ताजी और खासकर महिलाओं की कब्रों को तलाश करता। फिर लाश के बालों पर तंत्र क्रिया कर खुद के पावर को बढ़ाना चाहता था। आरोपी पुराना शातिर बदमाश निकला था। उसके ऊपर पूर्व में ही 11 मामले दर्ज पाए गए हैं। इनमे से दो हत्या के मामले भी हैं।

आरोपी ने अपनी पूर्व दो पत्नियों की हत्या की थी, जिसके चलते वह आजीवन कारावास की सजा काटते हुए 15 साल से जेल में बन्द था। उसी दौरान किसी तांत्रिक की बताई तंत्र क्रिया करने की खातिर वह इस तरह की घिनौनी हरकत को अंजाम दे रहा था। वहीं आरोपी के पुराने अपराधों को देखते हुए पुलिस ने उस पर रासुका जैसी गम्भीर कार्रवाई भी की है।

रिपोर्ट- निशात मोहम्मद सिद्दीकी

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|