नाबालिग के साथ छेड़छाड़ पर नीमच में बवाल, आरोपी का घर ढहाने की मांग; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Apr 03, 2026 09:30 am ISTSourabh Jain एएनआई, नीमच, मध्य प्रदेश
share

नीमच में हुई इस हिंसा को लेकर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा, 'मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है। करीब 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, सरकार और पुलिस प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है। कानून अपना काम करेगा। ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।'

नाबालिग के साथ छेड़छाड़ पर नीमच में बवाल, आरोपी का घर ढहाने की मांग; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

मध्यप्रदेश के नीमच जिले में गुरुवार को उस वक्त तनाव फैल गया, जब 11 साल की लड़की के साथ कथित रूप से 55 वर्षीय शख्स ने छेड़छाड़ कर दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए पुलिस पर पथराव कर दिया। बिगड़ते हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने उपद्रवियों पर बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना पड़दां गांव में हुई। यह घटना जिले के मनासा पुलिस स्टेशन के इलाके में बुधवार रात को हुई थी, जिसका पता गुरुवार सुबह चला। जैसे ही यह जानकारी फैली, बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।

उपमुख्यमंत्री बोले- 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया

उधर नीमच में हुई इस हिंसा को लेकर मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा, 'मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है। करीब 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, सरकार और पुलिस प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है। कानून अपना काम करेगा। ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।'

ASP (एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस) नवल सिंह सिसोदिया ने मामले की जानकारी देते हुए कहा, 'हमें आज सुबह जानकारी मिली कि कल रात एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई है। जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस फोर्स को मौके पर भेजा गया। पीड़िता के बयान के आधार पर, संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपी को पकड़ लिया गया।'

सिसोदिया ने आगे बताया कि ‘कुछ लोग उपद्रव कर रहे थे और आगजनी में भी शामिल थे। हमें घटना का वीडियो भी मिला है। पुलिस ने विरोध कर रही भीड़ को हटाने के लिए हल्का बल भी इस्तेमाल किया। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस बल का विरोध किया। हम इसका वीडियो इकट्ठा कर रहे हैं, और उसके आधार पर भी कार्रवाई की जाएगी। इलाके में शांति का माहौल है, और गिरफ्तारी की प्रक्रिया चल रही है। अब तक 4-5 लोगों को हिरासत में लिया गया है।’

वहीं चश्मदीदों ने बताया कि घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की और कथित रूप से उसका अवैध घर ढहाने की मांग को लेकर गांव में उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी आरोपी के घर में घुस गए और तोड़फोड़ कर दी। हालात उस वक्त और बिगड़ गए, जब प्रदर्शनकारियों ने गांव में गश्त कर रही पुलिस टीम पर पथराव कर दिया।

इसी बीच, एडिशनल कलेक्टर बीएल कलेश ने कहा कि इलाके में पूरी तरह से शांति का माहौल है और पुलिस आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। आगे उन्होंने कहा, 'आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, और इलाके में पूरी तरह से शांति है। एक लड़की से छेड़छाड़ से जुड़ा मामला है, और स्थानीय लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मामले पर तुरंत कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाएगी।'

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।