Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़Teacher Ramakanth Pathak blind murder mystery solved wife made conspiracy with help of lover sheopur madhya pradesh
MP: पत्नी ने प्रेमी संग रची पति के मर्डर की साजिश, कार से कुचलकर मारा और बता दिया एक्सीडेंट

MP: पत्नी ने प्रेमी संग रची पति के मर्डर की साजिश, कार से कुचलकर मारा और बता दिया एक्सीडेंट

संक्षेप:

मध्य प्रदेश के श्योपुर में एक पत्नी ने प्रेमी के लिए अपने टीचर पति की हत्या कर दी। पति दोनों के बीच में रोड़ा बन रहा था, इसीलिए दोनों ने मिलकर उसकी हत्या करा दी। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी और प्रेमी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  

Jan 02, 2026 11:24 am ISTPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, श्योपुर
share Share
Follow Us on

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में अवैध संबंधों के चक्कर में हुए एक टीचर रमाकांत पाठक के ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी और प्रेमी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कराहल के रहने वाले टीचर की हत्या को सड़क हादसे का रूप देने का प्रयास किया था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार को कब्जे में ले लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम मनीष जाटव, मृतक की पत्नी साधना शर्मा और सतनाम सिंह हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस ने बताया कि आरोपियों द्वारा टीचर रमाकांत पाठक की हत्या कर लाश को घाटी में मोड पर ढलान के पास डाल दिया गया और पूरी घटना को एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश की गई थी। पुलिस जांच में पूरी घटना के पीछे मर्डर की साजिश का खुलासा हुआ। आरोपियों द्वारा इस वारदात को कराहल थाना क्षेत्र की नौनपुरा घाटी में अंजाम दिया गया था। घटना में प्रयुक्त कार सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें:पुलिस वाला बन गया कॉन्ट्रैक्ट किलर, एयरफोर्स के पूर्व अफसर को बेटों ने मरवा डाला

सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग

पुलिस को शुरुआत से ही यह मामला संदिग्ध लग रहा था। जांच के दौरान जब इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो पुलिस को पेट्रोल पंप पर रमाकांत, मनीष और सतनाम एक साथ दिखाई दिए। इसी सुराग के आधार पर जब पुलिस ने मनीष और सतनाम को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की तो उन्होंने सारा सच उगल दिया।

आरोपियों के कबूलनामे में मृतक की पत्नी साधना की मुख्य भूमिका सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

हत्या के लिए चार लाख की दी थी सुपारी

पुलिस के मुताबिक, महिला के प्रेमी मनीष ने रमाकांत पाठक की हत्या के लिए सतनाम सरदार को 4 लाख रुपये की सुपारी दी थी। पैसों की जरूरत के चलते सतनाम इस वारदात के लिए राजी हो गया था। दोनों के बीच यह तय हुआ था कि घटना के एक सप्ताह के भीतर पैसों का इंतजाम कर दिया जाएगा। मनीष ने हत्या में होने वाले पूरे खर्च और पेमेंट की योजना पहले ही साधना को बता दी थी।

बताया जा रहा है कि मनीष पेट्रोल पंप पर 8 से 10 हजार रुपये मासिक वेतन पर काम करता था, इसलिए वह खुद यह रकम देने की स्थिति में नहीं था। हत्या के बाद महिला मनीष को पैसे देने वाली थी, ताकि सतनाम को भुगतान किया जा सके।

रिपोर्ट : अमित कुमार

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|