अर्धसैनिक बल कर देंगे तैनात... SC की चेतावनी, 3 राज्यों को क्यों लगाई फटकार?

Krishna Bihari Singh वार्ता, नई दिल्ली
share

सुप्रीम कोर्ट ने चंबल अभयारण्य में अवैध रेत खनन और वन रक्षक की हत्या पर मध्य प्रदेश, यूपी और राजस्थान सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने चेतावनी दी है कि स्थिति नहीं सुधरने पर केंद्रीय बल तैनात किए जा सकते हैं।

अर्धसैनिक बल कर देंगे तैनात... SC की चेतावनी, 3 राज्यों को क्यों लगाई फटकार?

सुप्रीम कोर्ट ने चंबल अभयारण्य क्षेत्र में हो रहे अवैध रेत खनन और वन रक्षक हरकेश गुर्जर की हत्या पर सख्त नाराजगी जताई है। सर्वोच्च अदालत ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और यूपी की सरकारों को फटकार लगाते हुए चंबल क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन को पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा बताया। अदालत ने आदेश दिया है कि खनन क्षेत्रों में हाई-रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और वरिष्ठ अधिकारी इनकी सीधी निगरानी करें। कोर्ट ने चेतावनी दी कि यदि खनन नहीं रुका तो वहां केंद्रीय बलों की तैनाती करा देंगे। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और यूपी सरकारों को 11 मई तक रिपोर्ट देने को कहा है।

हरकेश गुर्जर की हत्या के मामले में कड़ा रुख

सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के मुरैना जिले स्थित राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य क्षेत्र में अवैध रेत खनन और वन रक्षक हरकेश गुर्जर की हत्या के मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सरकारों को फटकार लगाई है।

हाई-रिजॉल्यूशन CCTV कैमरे लगाने के निर्देश

जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने 17 अप्रैल को हुई सुनवाई में अवैध रेत खनन को पर्यावरण संकट बताते हुए इसे तत्काल रोकने के निर्देश दिए। सुप्रीम कोर्ट ने खनन मार्गों पर हाई-रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाने और उनकी निगरानी जिला स्तर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं प्रभागीय वन अधिकारी की ओर से सुनिश्चित करने को कहा है।

…तो केंद्रीय बलों की करा देंगे तैनाती, SC की चेतावनी

सुप्रीम कोर्ट ने चेतावनी दी कि यदि अवैध खनन पर रोक नहीं लगाई गई तो केंद्रीय बलों की तैनाती कराई जा सकती है। यही नहीं खनन पर पूरी तरह प्रतिबंध जैसे कड़े आदेश जारी किए जा सकते हैं।

वन रक्षक हरकेश गुर्जर की हत्या को प्रशासनिक विफलता बताया

सर्वोच्च अदालत ने 8 अप्रैल को वन रक्षक हरकेश गुर्जर की कथित तौर पर रेत माफिया द्वारा चलकर हत्या को प्रशासनिक विफलता करार दिया। सर्वोच्च अदालत ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए।

SC के सख्त रुख के बीच, बढ़ी निगरानी

सुप्रीम कोर्ट की ओर से मामले में सुनवाई किए जाने और सख्त रुख अपनाने के बीच मुरैना जिला प्रशासन ने संयुक्त टास्क फोर्स गठित कर वन, खनिज और राजस्व विभाग के साथ चंबल क्षेत्र में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर निगरानी बढ़ा दी है। रेत उत्खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया है।

मध्य प्रदेश, राजस्थान और यूपी सरकार से मांगी रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने संबंधित मध्य प्रदेश, राजस्थान और यूपी सरकार को 11 मई तक विस्तृत अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।