नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा; लगी इस्तीफों की झड़ी, पार्षद विहीन हुई दतिया

लाइव हिन्दुस्तान, दतिया, मध्य प्रदेश
Follow us on Google News
share

भाजपा ने नरोत्तम का टिकट काटकर जिन आशुतोष तिवारी पर भरोसा जताया है, वे लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे हैं। तिवारी भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री रह चुके हैं और मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन (कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त) भी रह चुके हैं।

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को तगड़ा झटका देते हुए आशुतोष तिवारी को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। टिकट की घोषणा होते ही दतिया की राजनीति गरमा गई है और नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों में भारी नाराजगी फैल गई है। पार्टी के फैसले के विरोध में भाजपा संगठन में जहां इस्तीफों की झड़ी लग गई है, वहीं प्रत्याशी बदलने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने हाईवे जाम करने से लेकर बाजार बंद कराने जैसे कदम भी उठाए हैं। जिससे कि झांसी हाईवे पर 25 किमी लंबा जाम लग गया है। इस दौरान ट्रकों और गाड़ियों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। उधर दतिया जिला अध्यक्ष ने तो अपने कई पदाधिकारियों और दतिया व बड़ौनी के समस्त पार्षदों के साथ त्यागपत्र दे दिया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

पार्टी के फैसले को एकतरफा और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने वाला बताते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा ने अपने पदाधिकारियों के साथ सामूहिक इस्तीफा दे दिया। साथ ही उन्होंने पार्टी को चेतावनी भी दी कि अगर 24 घंटे के अंदर नरोत्तम मिश्रा को प्रत्याशी नहीं बनाया गया तो वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे देंगे और पूरी ताकत से पार्टी के फैसले का विरोध करेंगे।

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा; लगी इस्तीफों की झड़ी, कार्यकर्ताओं ने किया हाईवे जाम

दतिया व बड़ौनी के सभी पार्षदों ने दिया इस्तीफा

इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष को भेजे अपने इस्तीफे में कुशवाहा ने बताया कि वह अपने समस्त पदाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, नगर पालिका दतिया के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, बड़ौनी पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, दतिया विधानसभा के 6 मण्डलों के अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, दतिया व बड़ौनी के समस्त पार्षदों तथा दतिया विधानसभा की 291 यूथों के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के साथ सामूहिक रूप से इस्तीफा दे रहे हैं।

समर्थकों ने बाजार बंद कराए, हाईवे जाम किया

उधर टिकट की घोषणा होने के बाद नरोत्तम मिश्रा के समर्थक और स्थानीय व्यापारी भी सड़क पर उतर आए। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने झांसी हाईवे पर चक्का जाम कर दिया, जिससे कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि फैसला वापस नहीं लिया गया तो भोपाल पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कई व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखकर भी नाराजगी जताई।

चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए थे मिश्रा

दरअसल, उपचुनाव की घोषणा के बाद से ही नरोत्तम मिश्रा लगातार चुनावी तैयारियों में जुटे हुए थे। वे जनसभाएं कर रहे थे और पिछली चुनावी हार को लेकर जनता से माफी भी मांग रहे थे। उन्होंने बुधवार को नामांकन पत्र भी खरीद लिया था और शुक्रवार को उनके नामांकन दाखिल करने की चर्चा थी। लेकिन टिकट की घोषणा ने पूरे राजनीतिक समीकरण बदल दिए।

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा; जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कार्यकर्ताओं ने हाईवे जाम किया

कौन हैं आशुतोष तिवारी जिन्हें भाजपा ने दिया टिकट

भाजपा ने नरोत्तम का टिकट काटकर जिन आशुतोष तिवारी पर भरोसा जताया है, वे लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे हैं। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने सेंवढ़ा सीट से टिकट की दावेदारी की थी, लेकिन तब पार्टी ने प्रदीप अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया था। आशुतोष तिवारी भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री रह चुके हैं और मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन (कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त) भी रह चुके हैं।

बता दें कि निर्वाचन प्रक्रिया के तहत अब तक 13 उम्मीदवारों ने नामांकन फॉर्म खरीदे हैं, जबकि 4 उम्मीदवार अपने नामांकन दाखिल कर चुके हैं।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से समर्थक नाराज; लगी इस्तीफों की झड़ी,हाईवे किया जाम