Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़woman walking on water video viral people started worshiping her as goddess in MP
पानी पर चलती महिला का VIDEO वायरल, लोग देवी बता करने लगे पूजा; सामने आया सच

पानी पर चलती महिला का VIDEO वायरल, लोग देवी बता करने लगे पूजा; सामने आया सच

संक्षेप: शनिवार के दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने लगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला नदी के ऊपर चल रही है। यह दावा किया जा रहा था कि वीडियो एमपी के जबलपुर के तिलवारा घाट का है।

Sat, 8 April 2023 11:06 PMDevesh Mishra लाइव हिंदुस्तान, जबलपुर
share Share
Follow Us on

मध्य प्रदेश में शनिवार के दिन एक वीडियो वायरल होने लगा। वीडियो में एक बुजुर्ग महिला पानी पर चलती हुई नजर आ रही है। जी हां, नदी के ऊपर बुजुर्ग महिला चल रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग महिला को मां नर्मदा का स्वरूप मान लिए। सैकड़ों लोग महिला का दर्शन करने पहुंच गए। किसी देवी की तरह लोग महिला को पूजने लगे, उसके पैर छूने लगे। 

दरअसल, शनिवार के दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने लगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला नदी के ऊपर चल रही है। यह दावा किया जा रहा था कि वीडियो एमपी के जबलपुर के तिलवारा घाट का है। देखते ही देखते सैकड़ों लोग तिलवारा घाट पहुंच गए। लोग वहां बुजुर्ग महिला को देवी बताने लगे। महिला की पूजा करने लगे। महिला ने पुलिस से बताया कि वो देवी की अवतार नहीं है। उसने कहा कि मैं एक साधारण महिला हूं और मां नर्मदा की परिक्रमा करने निकली हूं। साथ ही पानी पर चलने वाले वीडियो को लेकर भी महिला ने सभी के सामने सच्चाई रखी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नदी के ऊपर चल रही महिला का वीडियो तिलवारा घाट का नहीं है। नर्मदा नदी का जलस्तर कहीं-कहीं बहुत कम हो गया है। इतने कम जलस्तर में कोई भी व्यक्ति पैदल नदी के ऊपर आराम से चल सकता है। महिला ने बताया कि वीडियो में जिस जगह वह चलती हुई नजर आ रही है वह ऐसे ही एक जगह की है जहां नदी का जलस्तर बहुत ही कम था। यानी वायरल वीडियो में जो दावा किया जा रहा था वह सरासर झूठा था।

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला की पहचान ज्योति बाई रघुवंशी (51) के तौर पर हुई है। महिला एमपी के होशंगाबाद जिले की रहने वाली है। महिला अपने घर से पिछले साल लापता हो गई थी। परिजनों ने 11 मई 2022 को महिला के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। परिजनों ने रिपोर्ट में बताया था कि महिला मानसिक बीमारी से गुजर रही है। अब उसी महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई वायरल वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि कई पुलिसवाले भी महिला का पैर छूते नजर आ रहे हैं। हालांकि महिला ने अब खुद वायरल हो रहे वीडियो को लेकर बयान दिया है। महिला ने बताया कि पानी में चलता उसका जो वीडियो वायरल हो रहा है वह उस जगह है जहां नदी में पानी बहुत कम था।

Devesh Mishra

लेखक के बारे में

Devesh Mishra
देवेश मिश्रा लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। साल 2022 में उन्होंने यहीं से बतौर ट्रेनी अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। उन्हें वायरल और यूनिक खबरों में विशेष दिलचस्पी रहती है। खबर लिखने के साथ-साथ वीडियो और पॉडकास्ट बनाने में भी मन रमता है। देवेश को डिबेट का शौक है। इसके लिए उन्हें दर्जनों बार गोल्ड मेडल भी मिल चुका है। समय मिलने पर साहित्य की शरण में जाना पसंद करते हैं। कीबोर्ड के बाद अब हारमोनियम पर उंगलियां सेट कर रहे हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|