श्रमिक ट्रेन से यात्रा के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, नाम रखा 'लॉकडाउन यादव'

बुरहानपुर, एजेंसी,
Follow us on Google News
share

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में शुक्रवार रात को रुकी विशेष श्रमिक ट्रेन में सवार 32 वर्षीय गर्भवती महिला ने स्थानीय शासकीय जिला चिकित्सालय में एक बच्चे को जन्म दिया है। परिवार ने बालक का नाम लॉकडाउन...

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में शुक्रवार रात को रुकी विशेष श्रमिक ट्रेन में सवार 32 वर्षीय गर्भवती महिला ने स्थानीय शासकीय जिला चिकित्सालय में एक बच्चे को जन्म दिया है। परिवार ने बालक का नाम लॉकडाउन यादव रखा है।

नवजात बच्चे के पिता उदयभान सिंह यादव ने बताया कि लॉकडाउन की इन स्थितियों में पैदा हुए अपने बच्चे का नाम वह लॉकडाउन यादव रखना चाहते हैं। ट्रेन में प्रसव पीड़ा होने पर उन्होंने रेलवे हेल्पलाइन से संपर्क किया और अधिकारियों ने बुरहानपुर में उनकी मदद की और उन्हें अस्पताल ले गए। 

जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह अढ़ाईच ने बताया कि रीना अपने पति उदयभान के साथ मुंबई से उत्तर प्रदेश के आंबेडकर नगर के लिए श्रमिक विशेष ट्रेन में यात्रा कर रही थीं।

शुक्रवार शाम को ट्रेन प्रसव पीड़ा होने पर जिला चिकित्सालय लाकर प्रसव कराया गया। जच्चा- बच्चा दोनों ठीक हैं। प्रशासन ने पांच हजार रुपये की नगद सहायता देकर परिवार को निजी वाहन से उनके घर भेजा।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari
लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी को मीडिया में नौ साल से अधिक का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में यह दूसरी पारी है और बतौर चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले आजतक समेत अन्य ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। राजनीतिक विषयों पर लिखने में अधिक रुचि है। मदन ने नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स, यूटीलिटी, एजुकेशन समेत विभिन्न बीट्स में काम किया है। खाली समय में नई जगहें घूमना, लॉन टेनिस, क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।