फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेशमध्य प्रदेश में अफ्रीका से आई महिला मिली, सैन्य अफसर जबलपुर में ले रही आर्मी ट्रेनिंग

मध्य प्रदेश में अफ्रीका से आई महिला मिली, सैन्य अफसर जबलपुर में ले रही आर्मी ट्रेनिंग

कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन को लेकर दुनियाभर में चिंता की लहर है और जबलपुर में वहां की एक महिला के आने से पुलिस व प्रशासन में हड़कंप मच गया। दो दिन की तलाश के बाद पता चला है कि महिला अफ्रीकन आर्मी...

मध्य प्रदेश में अफ्रीका से आई महिला मिली, सैन्य अफसर जबलपुर में ले रही आर्मी ट्रेनिंग
भोपाल, लाइव हिंदुस्तानMon, 29 Nov 2021 01:22 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन को लेकर दुनियाभर में चिंता की लहर है और जबलपुर में वहां की एक महिला के आने से पुलिस व प्रशासन में हड़कंप मच गया। दो दिन की तलाश के बाद पता चला है कि महिला अफ्रीकन आर्मी की अधिकारी है और जबलपुर में वह सैन्य प्रशिक्षण के लिए आई है। आर्मी के प्रशिक्षण कार्यक्रम में आने के बाद भी पुलिस और प्रशासन को उसे तलाशने में 48 घंटे लग जाने से उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। क्योंकि आर्मी प्रशिक्षण के लिए विदेशी सैन्य अधिकारी के कार्यक्रम में सभी जानकारी भारत सरकार के पास होती है। ऐसे में 48 घंटे तक उसकी जानकारी पुलिस-प्रशासन नहीं जुटा सका।

बताया जाता है कि अफ्रीका के बोत्सवाना से 18 नवंबर को महिला खूमो ओरीमेट सेलिन नामक महिला जबलपुर पहुंची थी लेकिन उस समय महिला को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई। जबकि ओमिक्रॉन वैरियंट को लेकर काफी लंबे समय चर्चा है कि अफ्रीका में वह पाया गया है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कोरोना के नए वैरियंट को लेकर की गई कार्रवाई से जबलपुर प्रशासन सतर्क हुआ और इस बीच अफ्रीका के बोत्सवाना से एक महिला के आने की खबर से पुलिस व प्रशासन सकते में आ गया। 

आर्मी अधिकारी निकली महिला
जबलपुर के सीएमएचओ डॉ. रत्ननेश खुरारिया ने लाइव हिंदुस्तान को बताया कि सोमवार को महिला का पता चल गया है। वह अफ्रीकन आर्मी की अधिकारी है। जबलपुर में वह सैन्य प्रशिक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत आई है। उन्होंने बताया कि महिला को कोरोना के दोनों डोज लगे हैं और वह जबलपुर में प्रशिक्षण स्थल पर क्वारेंटीन है। उसकी सभी जांच हो चुकी हैं। इसके बाद भी स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की टीम को जांच के लिए भेजा गया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें