फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेशशक्ति स्वरूपा महिला कांस्टेबल: अक्षम बुजुर्ग को गोद में ले जाकर कराए बीसभुजा माता के दर्शन

शक्ति स्वरूपा महिला कांस्टेबल: अक्षम बुजुर्ग को गोद में ले जाकर कराए बीसभुजा माता के दर्शन

महिला कांस्टेबल नीशू शर्मा ने एक बुजुर्ग महिला को अपनी गोद में उठाकर सीढ़ियां चढ़ते हुए मां बीस भुजा देवी के दर्शन कराए। गर्मी में बुजुर्ग महिला मंदिर की सीढ़ियां चढ़कर दर्शन करने में सक्षम नहीं थी।

शक्ति स्वरूपा महिला कांस्टेबल: अक्षम बुजुर्ग को गोद में ले जाकर कराए बीसभुजा माता के दर्शन
लाइव हिंदुस्तान,उज्जैनFri, 08 Apr 2022 08:40 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

पुलिसवालों की सेवा भावना का वीडियो अक्सर सामने आता है। ऐसा ही एक वीडियो मध्य प्रदेश के गुना जिले से वायरल हुआ है। यहां पर एक महिला कांस्टेबल ने मंदिर की सीढ़ियां चढ़ने में अक्षम बुजुर्ग को गोद में उठाकर देवी के दर्शन कराए। नवरात्र के मौके पर एमपी पुलिस की महिला कांस्टेबल के इस जज्बे की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।

जनसेवा की मिसाल
नवरात्र के अवसर पर बजरंगगढ़ के बीसभुजा माता मंदिर पर महिला पुलिस टीम तेजस्विनी दल की ड्यूटी लगाई गई थी। तेजस्विनी दल की सदस्य और महिला कांस्टेबल नीशू शर्मा ने ड्यूटी के साथ साथ जनसेवा करते हुए मानवता की मिसाल पेश की है। महिला कांस्टेबल नीशू शर्मा ने एक बुजुर्ग महिला को अपनी गोद में उठाकर सीढ़ियां चढ़ते हुए मां बीस भुजा देवी के दर्शन कराए। चिलचिलाती गर्मी में बुजुर्ग महिला मंदिर की सीढ़ियां चढ़कर दर्शन करने में सक्षम नहीं थी। लेकिन नीशू शर्मा ने बुजुर्ग महिला को अपनी गोद में उठाकर मंदिर तक पहुंचाया। 

एसपी ने की तारीफ
बुजुर्ग महिला को गोद में लेकर मंदिर तक पहुंचाने का नीशू का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। महिला आरक्षक नीशू शर्मा गुना पुलिस बल में तैनात हैं। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने भी नीशू की हिम्मत की प्रशंसा करते हुए बधाई दी है। एसपी ने कहाकि खाकी वर्दी की इतनी सुंदर तस्वीर को देखकर पूरा का पूरा पुलिस महकमा गर्व महसूस कर रहा है। उन्होंने कहाकि मध्य प्रदेश पुलिस की टैगलाइन है देशभक्ति जनसेवा। इसे नीशू ने सार्थक कर दिखाया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें