फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेशमध्य प्रदेश के एक पूर्व कांग्रेस नेता पर एक और युवती ने लगाए आरोप, वकील ने दर्ज कराई दुष्कर्म की FIR

मध्य प्रदेश के एक पूर्व कांग्रेस नेता पर एक और युवती ने लगाए आरोप, वकील ने दर्ज कराई दुष्कर्म की FIR

शिवपुरी में एक पूर्व कांग्रेस नेता गिर्राज शर्मा ऐंचवाडा के खिलाफ इस बार दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। एक महिला वकील ने नेताजी पर अपराध पंजीबद्ध कराया है जिसमें अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी...

मध्य प्रदेश के एक पूर्व कांग्रेस नेता पर एक और युवती ने लगाए आरोप, वकील ने दर्ज कराई दुष्कर्म की FIR
भोपाल, लाइव हिंदुस्तानFri, 05 Nov 2021 09:57 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

शिवपुरी में एक पूर्व कांग्रेस नेता गिर्राज शर्मा ऐंचवाडा के खिलाफ इस बार दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। एक महिला वकील ने नेताजी पर अपराध पंजीबद्ध कराया है जिसमें अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। महिला ने नेताजी पर आरोप लगाया है कि उसने शादी का झांसा देकर न केवल दुष्कर्म किया बल्कि ब्लैकमेल भी किया।

फरियादी युवती ने पुलिस को बताया है कि गिर्राज शर्मा कुछ साल पहले छतरपुर  में खदान का काम करने गया था। वहां पैसों के लेनदेन में फर्जीवाड़ा करने के चलते गिर्राज पर कोई आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया था। उक्त मामले की सुनवाई के दौरान गिर्राज ने एक महिला वकील को झांसा दिया। आरोप लगाया गया है कि शादीशुदा होने के बावजूद वह उसके साथ फर्जी ब्याह रचा कर दुष्कर्म करता रहा। गिर्राज का कारनामा सिर्फ यहीं तक नहीं थमा गिर्राज ने बाद में महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उससे लाखों रुपए ऐंठ लिए। गिर्राज की ब्लैकमेलिंग नहीं थमी तो परेशान होकर महिला वकील ने थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई, जिस पर से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार सहित अवैध वसूली व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

चाय में नशे की दवा देकर किया दुष्कर्म
पुलिस में की गई शिकायत में बताया गया कि आरोपी गिर्राज शर्मा ने पहली बार पीड़िता की चाय में नशे की दवा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल कर उसका शोषण करता रहा। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने देर रात आरोपी के घर पर दविश भी दी, लेकिन वह नहीं मिला। उल्लेखनीय है कि गिर्राज शर्मा पर एक अन्य नेता की पुत्री को भी प्यार का झांसा देकर भगाने के आरोप लग चुके हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें