फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेशUPSC Result 2022 : आयशा VS आयशा, 2 लड़कियों ने एक रैंक मिलने का किया दावा; सभी कन्फ्यूज

UPSC Result 2022 : आयशा VS आयशा, 2 लड़कियों ने एक रैंक मिलने का किया दावा; सभी कन्फ्यूज

UPSC Result 2022 : इनका कहना है कि इन्होंने परीक्षा दी थी और साक्षात्कार में शामिल हुई थीं। परीक्षा में यह रैंक किसी एक को ही मिला होगा लेकिन कहा जा रहा है कि एक नाम होने की वजह से कन्फ्यूजन है।

UPSC Result 2022 : आयशा VS आयशा, 2 लड़कियों ने एक रैंक मिलने का किया दावा; सभी कन्फ्यूज
Nishant Nandanलाइव हिन्दुस्तान,भोपालThu, 25 May 2023 08:06 AM
ऐप पर पढ़ें

संघ लोक सेवा आयोग का परीक्षा परिणाम (UPSC Result 2022) घोषित होने के बाद इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी काफी खुश हैं। मध्य प्रदेश में इस परिक्षा परिणाम को लेकर दो लड़कियों के बीच कन्फ्यूजन हो गया है। इन दोनों ही लड़कियों ने परीक्षा में एक ही रैंक मिलने का दावा किया है। इन दोनों लड़कियों का पहला नाम आयशा है और दोनों का दावा है कि UPSC Civil Services Examination में इन्होंने 184वां रैंक हासिल किया है। बता दें कि यह परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित किये गये थे। इन दोनों लड़कियों ने अपना रॉल नंबर भी एक ही बताया है जो - 7811744 है। इनका कहना है कि इन्होंने परीक्षा दी थी और साक्षात्कार में शामिल हुई थीं। हालांकि, परीक्षा में यह रैंक किसी एक को ही मिला होगा लेकिन कहा जा रहा है कि एक जैसा नाम होने की वजह से यह कन्फ्यूजन हो गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि यूपीएसी नतीजों के मुताबिक सिर्फ एक आयशा ने 184वां रैंक हासिल किया है। 

23 साल की आयशा फातिमा देवास की रहने वाली हैं और उनके पिता का नाम नजीरुद्दीन है। वहीं 26 साल की आयशा मकरानी अलीराजपुर की रहने वाली हैं और उनके पिता का नाम सलीमुद्दीन है। विशेषज्ञों का मानना है कि इनमें से एक आयशा का दावा गलत है। क्योंकि दो कैंडिडेट को यूपीएसी एक ही रॉल नंबर दे ऐसा होना नामुमकिन है। 

आयशा मकरानी के एडमिट कार्ड में पर्सनैलिटी टेस्ट की तारीख 25 अप्रैल और दिन गुरुवार दर्ज है। आयशा फातिमा के एडमिट कार्ड में भी 25 अप्रैल की ही तारीख दर्ज है और उसमें दिन मंगलवार दर्ज है जो कि सही है। नजीरुद्दीन ने कहा, 'मेरी बेटी के एडमिट कार्ड पर यूपीएसी का वाटर मार्क और एक क्यूआर कोड है। जबकि अलीराजपुर की रहने वाली आयशा के एडमिट कार्ड पर ऐसा मार्क नहीं हैं। मैं इसकी पूरी जांच चाहता हूं।' वहीं आयशा मकरानी के भाई शहबाजुद्दीन का कहना है कि हमने यूपीएसी से संपर्क किया है और गुरुवार को इसपर स्थिति साफ हो जाएगी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें