फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेशकेंद्रीय मंत्री मुरुगन राज्यसभा के लिए निर्वाचित, मध्य प्रदेश से थे मैदान में, निर्विरोध चुने गए

केंद्रीय मंत्री मुरुगन राज्यसभा के लिए निर्वाचित, मध्य प्रदेश से थे मैदान में, निर्विरोध चुने गए

केंद्रीय मंत्री डॉ. एल मुरुगन सोमवार को मध्य प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हो गए। कोई अन्य प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं होने पर वह निर्विरोध निर्वाचित हुए। रिटर्निंग ऑफिसर और विधानसभा के...

केंद्रीय मंत्री मुरुगन राज्यसभा के लिए निर्वाचित, मध्य प्रदेश से थे मैदान में, निर्विरोध चुने गए
भोपाल, लाइव हिंदुस्तान Mon, 27 Sep 2021 05:50 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय मंत्री डॉ. एल मुरुगन सोमवार को मध्य प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हो गए। कोई अन्य प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं होने पर वह निर्विरोध निर्वाचित हुए। रिटर्निंग ऑफिसर और विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने निर्वाचित घोषित कर उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा। 

थावरचंद गहलोत के इस्तीफे के बाद हुई थी खाली
मध्य प्रदेश से राज्यसभा की 11 सीटें हैं। इसमें से एक सीट कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत के इस्तीफा देने के बाद रिक्त हुई थी। इसे भरने के लिए 15 सितंबर से चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई थी। कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों या किसी सामान्य व्यक्ति द्वारा चुनाव मैदान में उतरने के लिए नामांकन दाखिल नहीं किए जाने से चुनाव में मतदान की स्थिति नहीं बनी। आज नाम वापसी का समय समाप्त होने के बाद मुरुगन को राज्यसभा सदस्य निर्वाचित घोषित कर दिया गया। राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने की घोषणा के बाद मुरुगन ने विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम से मुलाकात की और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।

11 में से आठ सीटें भाजपा के पास
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में राज्यसभा की 11 सीटों में से आठ सीटें भाजपा और तीन सीटें कांग्रेस के पास हैं। 2020 में तीन सीटों पर चुनाव हुए थे जिनमें भाजपा को ज्योतिरादित्य सिंधिया और डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी के रूप में दो सीटें मिली थीं तो कांग्रेस की ओर से दिग्विजय सिंह जीतकर राज्यसभा पहुंचे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें