फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेशमध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती ने केन-बेतवा में आ रही अड़चनों पर UP-MP के CM से मांगा जवाब

मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती ने केन-बेतवा में आ रही अड़चनों पर UP-MP के CM से मांगा जवाब

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा है कि वे जीवन की आखिरी घड़ी तक राजनीति करती रहेंगी। उन्होंने केन-बेतवा लिंक परियोजना पर अपनी ही पार्टी की उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सरकारों को...

मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती ने केन-बेतवा में आ रही अड़चनों पर UP-MP के CM से मांगा जवाब
भोपाल, लाइव हिंदुस्तानMon, 06 Dec 2021 05:35 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा है कि वे जीवन की आखिरी घड़ी तक राजनीति करती रहेंगी। उन्होंने केन-बेतवा लिंक परियोजना पर अपनी ही पार्टी की उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सरकारों को घेरा। उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से जवाब मांगा कि आखिर क्या अड़चनें आ रही हैं, वे उन्हें सार्वजनिक करें। 

 

उमा भारती सोमवार को मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ प्रवास पर आई थीं। भारती ने कहा कि जब वे केंद्रीय मंत्री थीं तो केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर दोनों राज्य के बीच कई बैठकें कराई थीं। मध्य प्रदेश को यह डर था कि उनके साथ बाणसागर और राजघाट की तरह धोखा नहीं हो जाए तो मंत्रालय के अधिकारियों को भी भेजकर उनकी चर्चा कराई थी। उस समय तक काफी परेशानियां खत्म हो गई थीं लेकिन अब दो साल हो गया है। अभी तक परियोजना शुरू नहीं होने पर उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि इसमें अब यूपी-एमपी के सीएम को जवाब देना चाहिए। योगी आदित्यनाथ व शिवराज सिंह चौहान को जो भी अड़चनें आ रही हैं, उन्हें सार्वजनिक करना चाहिए। 

मथुरा-काशी का निदान होना चाहिए
पूर्व मुख्यमंत्री भारती ने मथुरा-काशी के निदान को लेकर पार्टी और अपने विचारों को अलग-अलग बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी स्तर पर वे इस मुद्दे पर सहभागिता के पक्ष में हैं लेकिन निजी तौर पर वे इसके निदान के पक्ष में हैं। राजनीति छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे जीवन की आखिरी घड़ी तक राजनीति करती रहेंगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री भारती ने भाजपा और अपने बारे में कहा कि वे भाजपा की 1984 की दो सीटों से लेकर 300 के पार तक की यात्रा में साथ रही हैं। पार्टी के हर अभियान में उनका योगदान रहा है। 

कांग्रेस नेताओं को भी शाखा में जाने का सुझाव
उमा भारती ने कहा कि आरएसएस संस्कार और चरित्र का निर्माण करता है। एकबार ये विकसित हो जाने पर आरएसएस दोबारा किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं करता। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को भी संघ शाखाओं में आमंत्रित किया और कहा कि इससे उन्हें आरएसएस की कार्यप्रणाली समझ आ जाएगी। 

यूपी में विपक्ष के आरोपों पर जवाब देगी भाजपा
यूपी चुनाव को लेकर भारती ने कहा कि वहां सभी राजनीतिक दलों को यह तय करना चाहिए कि विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ें। अगर विपक्ष विकास के अलावा जिन्ना या अन्य दूसरे मुद्दों को उठाएगा तो भाजपा भी उनका जवाब देगी। फिर भाजपा पर यह आरोप नहीं लगाए जाएं कि अपनी सरकार के कामों को गिनाने के बजाय दूसरे विषयों को ला रही है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें