Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़Ujjain rape case girl described the scene of cruelty Ran away from home in search of a better life raped in ujjain

12 नहीं 15 साल है उम्र, अच्छी जिंदगी की तलाश में घर से भागी; उज्जैन की रेप पीड़िता ने बताई पूरी कहानी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह 15 साल की है और शनिवार को सतना के एक गांव में अपने घर से भाग गई और रविवार को उज्जैन पहुंची, जहां उसके साथ रेप किया गया।

Himanshu Tiwari श्रुति तोमर, हिन्दुस्तान टाइम्स, भोपालThu, 28 Sep 2023 02:51 PM
share Share
Follow Us on
12 नहीं 15 साल है उम्र, अच्छी जिंदगी की तलाश में घर से भागी; उज्जैन की रेप पीड़िता ने बताई पूरी कहानी

उज्जैन में बीते दिनों इंसानियत शर्मसार होती नजर आई। जहां सड़कों पर एक लड़की को अर्धनग्न अवस्था में घूमते हुए देखा गया। उसके साथ रेप हुआ था। पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता सतना स्थित अपने गांव से भागकर रविवार को उज्जैन पहुंची थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह 15 साल की है और शनिवार को सतना के एक गांव में अपने घर से भाग गई और रविवार को उज्जैन पहुंची, जहां एक ऑटो चालक ने उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस पांच ऑटो चालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

लड़की ने पुलिस के साथ अपनी आपबीती साझा करते हुए कहा, "मैं सतना में अपनी जिंदगी से परेशान हो गई हूं इसलिए अच्छी जिंदगी की तलाश में भाग आई। मैं बस के जरिए उज्जैन पहुंची जहां रविवार शाम एक ऑटो ड्राइवर ने मेरे साथ रेप किया। मैं बेहोश हो गई। सोमवार की सुबह मुझे होश आया। मैं चलने लगी। मेरी हालत देखकर लोग मेरी मदद करने को तैयार नहीं थे। 2-3 घंटे तक चलने के बाद एक पुजारी ने मेरी मदद की।"

मवेशी चराने का काम करने वाले पीड़िता के दादा ने रविवार को सतना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। लड़की की मदद करने वाले पुजारी राहुल शर्मा ने कहा कि एक लड़की को अर्धनग्न हालत में और खून बहता हुआ देखना मेरे लिए दिल दहला देने वाला था।

राहुल शर्मा ने कहा, "मैं सुबह लगभग 9।30 बजे अपने आश्रम पहुंचा। मैंने अपनी थोती उसे दी और उसका पता पूछा। वह कांप रही थी और रो रही थी। मैंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। वह आश्रम के मुख्य द्वार पर बैठी थी लेकिन मैं उसे अंदर ले गया।" शर्मा ने कहा, "वह आधे शब्द ही बोल रही थी इसलिए समझना मुश्किल था। मैंने सांकेतिक भाषा में उससे खाने के लिए पूछा तो उसने हां में सिर हिलाया। मैंने उसे दलिया दिया जिसे उसने ऐसे खाया जैसे उसने पिछले कई दिनों से खाना नहीं खाया हो।"

पुजारी ने कहा, "लड़की आश्रम के अन्य सदस्यों की मौजूदगी से भयभीत थी और मेरे पीछे छुपी हुई थी लेकिन मैंने उसे सुनिश्चित किया कि वह यहां सुरक्षित है।" सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, लड़की तीन घंटे तक पैदल चलकर मदद की गुहार लगाती रही। बुधवार को उसके अर्धनग्न और लहूलुहान हालत में घूमने का वीडियो सामने आया। पुलिस ने 28 पुलिसकर्मियों की एक एसआईटी बनाई जो मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें