घर जा रही युवती के साथ छेड़छाड़ कर मारपीट, मुस्लिम समाज ने थाना घेरा; दो आरोपी गिरफ्तार

Jul 28, 2023 11:38 pm ISTSwati Kumari लाइव हिंदुस्तान, उज्जैन
share

उज्जैन शहर में शुक्रवार की शाम मामूली कहासुनी में विवाद इतना बढ़ गया कि हिंदू युवकों ने मुस्लिम युवक की पिटाई कर दी। उसकी बहन ने आरोप लगाया कि युवक छेड़खानी कर रहे थे

घर जा रही युवती के साथ छेड़छाड़ कर मारपीट, मुस्लिम समाज ने थाना घेरा; दो आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के उज्जैन में शुक्रवार शाम मुस्लिम युवक के साथ उसकी बहन निकल रही थी। इस दौरान कहासुनी में कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। पिटाई से नाराज होकर मुस्लिम समाज के आक्रोशित लोगों ने भारी संख्या में थाने का घेराव कर दिया और हिंदू युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करने और उनके मकान तोड़ने की मांग करने लगे। बढ़ती भीड़ को देखते हुए पांच थाना प्रभारियों के साथ भारी पुलिस बल लगाया गया। इस दौरान खाराकुआ सीएसपी ओपी मिश्रा सचिन पराते सीएसपी सहित कई आला अधिकारी भी थाने पर पहुंच गए। मामले की नजाकत को देखते हुए एक नामजद सहित चार अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर दो को हिरासत में ले लिया।

उज्जैन शहर में शुक्रवार की शाम मामूली कहासुनी में विवाद इतना बढ़ गया कि हिंदू युवकों ने मुस्लिम युवक की पिटाई कर दी। उसकी बहन ने आरोप लगाया कि युवक छेड़खानी कर रहे थे और भाई ने इसका विरोध किया तो उसके साथ जमकर पिटाई की। इस बात की जानकारी जब परिवार जनों को लगी तो उन्हीने समाज जनों के साथ उज्जैन का खाराकुवा थाने पर भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित होने लगे बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए 5 स्थानों के थाना प्रभारी और सीएसपी सहित आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।  काफी देर बाद मुस्लिम समुदाय के लोग नारेबाजी करने लगे और आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ सहित मारपीट मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के मकान तोड़ने की मांग करने लगे। सीएसपी ओपी मिश्रा ने तत्काल मामले को संभाला और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया इसके बाद मामला शांत हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार खाराकुआ थाना क्षेत्र के मिर्चीनाला शीतला माता मंदिर की गली से होकर शाम करीब 6 बजे फिजियोथैरेपिस्ट जरीन खान अपनी माँ शयना खान के साथ स्कूटी पर जा रही थी। इसी दौरान गली में खड़े हितेश बड़वाया नामक युवक ने जरीन की गाड़ी रोकी और गाड़ी की चाबी निकाल ली। उसने बुरी नियत से हाथ पकड़ा विरोध करने पर मारपीट की। घबराकर जरीन ने जब आवाज लगाई तो इसी दौरान उनके क्षेत्र का एक लड़का तौफीक खान जा रहा था। उसने जब आकर युवकों को छेड़छाड़ करने से मना किया तो हितेश बड़वाया ने चार अन्य साथियों को भी डंडे तलवार के साथ बुला लिया। हितेश ने जरीन खान को भी चांटे मारे उसके अन्य साथी ने मारते हुए गालियां भी दी। मारपीट में जरीन की कुर्ती भी फट गई। इस दौरान हितेश कह रहा था यहां से मत निकलना नही तो तुम्हारे खानदान को खत्म कर देंगे।


युवती की बहन साहिबा ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरी बहन विजिट करके उस गली से आ रही थी। आज उसका रोज़ा था और एक तरफ घोड़ा निकल रहा था। इस दौरान वहां से कुछ लड़के निकले इर  एक औरत ने तलवार देकर कहा कि इसको मार दो यंही ओर साइड से इसके कपड़े फाड़ दिए पाइपों से उसे मारा। ओर गाड़ी की चाभी निकाल कर रख ली। युवती के वीडियो बनाने पर कहा कि पुलिस तो जेब मे रहती है। पहली बार मे जीवाजीगंज थाने पहुचे तो उन्हीने थाना क्षेत्र दूसरा बताते हुए शिकायत दर्ज नही की हमने समाज के लोगो को बताया तो सभी खरकुंआ थाने पहुचे। और शिकायत दर्ज करने के लिए कहा हमारी मांग है कि  उन युवकों के भी मकान तोड़े जाए और रासुका की कार्रवाई की जाए।

खाराकुआ सीएसपी ओपी मिश्रा ने बताया कि गोला मंडी क्षेत्र में रहने वाले कुछ लोगों ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी थी युवती की शिकायत पर मामला 354,341,323 के साथ अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। जिसमे दो नामजद आरोपी सहित 5 के खिलाफ शिकायत की गई है दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है बाकी आरोपीयो की गिरफ्तारी की कार्यवाही चल रही है। फरियादी के परिवार के द्वारा मकान तोड़ने की मांग की जा रही है अपराध गंभीर है इस मामले में राजस्व विभाग और अन्य विभागों से जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाकी जो युवती ने शिकायत में लिखा है उसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

Swati Kumari

लेखक के बारे में

Swati Kumari
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026, MP Board 10th Result, MP Board 12th Result और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।