बकरा खरीदने के बहाने ले गया, छात्र के गुप्तांग में डाला पेट्रोल और जमकर पीटा; वीडियो बना दी धमकी
इस पूरी मारपीट को लेकर जो खुलासा हुआ है वो बेहद चौंकाने वाला है। पता चला है कि नाजिम के नाबालिग बेटे ने घर में रखे 50 हजार रुपये खर्च किये थे। उसने अपने पिता से बहुत बड़ा झूठ बोला था।

इंदौर में एक छात्र के साथ हैवानियत करने का मामला सामने आया है। हैवानों ने छात्र के गुप्तांग में पेट्रोल डाल दिया। उसकी जमकर पिटाई की और यह धमकी भी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो वो इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।
बताया जा रहा है कि 22 साल का यह छात्र अपनी 2 बहनों के साथ नाजिम नाम के एक शख्स के घर में किराये पर रहता था। शनिवार को बकरा खरीदने के लिए नाजिम ने छात्र को बकरा खरीदने के बहाने उसके घर से बुलाया। नाजिम छात्र को अपने एक रिश्तेदार आदिल के साथ लेकर एक अन्य इलाके में स्थित मकान में ले गया।
उसने पीड़ित छात्र को बताया कि बकरा छत पर बंधा हुआ है। जैसे ही छात्र छत पर गया। नाजिम और आदिल ने उसे छत पर बने एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद नाजिम, आदिल, सलमान और इनके एक अन्य दोस्त ने मिलकर छात्र की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी।
छात्र के कपड़े उतार कर उसके प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाल दिया गया। इस दौरान उसका वीडियो भी बनाया गया। इसके बाद इन सभी ने छात्र को उसके घर के बाहर छोड़ दिया और कहा कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो वीडियो को वायरल कर दिया जाएगा।
जब पीड़ित युवक ने इस मामले में पुलिस को पूरी कहानी बताई तब केस दर्ज हुआ। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पैसों की बात आई सामने
इस पूरी मारपीट को लेकर जो खुलासा हुआ है वो बेहद चौंकाने वाला है। पता चला है कि नाजिम के नाबालिग बेटे ने घर में रखे 50 हजार रुपये खर्च किये थे। उसने अपने पिता को बताया था कि उसने किराये पर रहने वाले युवक को यह पैसे दिये हैं। जिससे उसने लैपटॉप खरीदा है। इसी बात से नाराज होकर नाजिम ने छात्र के साथ यह हैवानियत की थी।


