फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेशकान्हा टाइगर रिजर्व में डीजे के नाम से मशहूर 9 साल की बाघिन ने दिया 5 शावकों को जन्म

कान्हा टाइगर रिजर्व में डीजे के नाम से मशहूर 9 साल की बाघिन ने दिया 5 शावकों को जन्म

मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में एक मादा बाघ ने 5 शावकों को जन्म दिया है। टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने आज सुबह शावकों के जन्म की पुष्टि की। शावकों को पहली बार शनिवार को देखा गया था।

कान्हा टाइगर रिजर्व में डीजे के नाम से मशहूर 9 साल की बाघिन ने दिया 5 शावकों को जन्म
Abhishek Mishraपीटीआई,मंडलाTue, 31 Jan 2023 12:00 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व (केटीआर) में एक बाघिन ने पांच शावकों को जन्म दिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। केटीआर के क्षेत्र निदेशक एस के सिंह ने बताया कि टी-27 नाम की बाघिन को पांच शावकों के साथ शनिवार को पहली बार मांडला जिले के रिजर्व के मुक्की जोन में देखा गया है।

करीब नौ साल की बाघिन ने संभवत: पिछले साल नवंबर में शावकों को जन्म दिया था। केटीआर के वरिष्ठ वन्यजीव पशुचिकित्सक संदीप अग्रवाल ने कहा कि ये शावक अब करीब तीन महीने के हो गए हैं। सिंह ने कहा कि डीजे के नाम से मशहूर बाघिन को शावकों के साथ देखकर केटीआर आने वाले पर्यटक उत्साहित हैं।

अखिल भारतीय बाघ अनुमान रिपोर्ट 2018 के अनुसार, मध्य प्रदेश में पूरे देश में सर्वाधिक 526 बाघ हैं। देश में अगली बाघ जनगणना का काम पिछले साल पूरा हो गया था और अब इसकी रिपोर्ट आने वाली है। मध्य प्रदेश में कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, सतपुड़ा और पन्ना सहित कई टाइगर रिजर्व हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें