ओरछा में शराब की जिस दुकान पर उमा भारती ने फेंका था गोबर, फिर खुल गई... यह बोलीं पूर्व मुख्यमंत्री

लाइव हिंदुस्तान, निवाड़ी।
Follow us on Google News
share

उमा ने कहा, मैं आज सुबह ओरछा में थी, रामराजा सरकार के दर्शन करके मन प्रसन्नता से भर जाता है लेकिन ओरछा के मंदिर जाते ठीक ओरछा के मुहाने पर देसी विदेशी शराब की दुकान मेरी रामभक्ति को चुनौती देती है।

ओरछा में शराब की जिस दुकान पर उमा भारती ने फेंका था गोबर, फिर खुल गई... यह बोलीं पूर्व मुख्यमंत्री

मध्य प्रदेश के ओरछा में शराब की जिस दुकान पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने गोबर फेंककर विरोध जताया था, उस दुकान को फिर से खुला देखा उमा के तेवर सख्त हो गए। उमा भारती ने ट्वीट कर शराब की उस दुकान को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

उमा ने ट्वीट कर लिखा, 'मैं आज सुबह ओरछा में थी, रामराजा सरकार के दर्शन करके मन प्रसन्नता से भर जाता है लेकिन ओरछा के मंदिर आते जाते ठीक ओरछा के मुहाने पर देसी विदेशी शराब की बड़ी भारी दुकान मेरी रामभक्ति को चुनौती देती है।' उन्होंने आगे लिखा कि जनता एवं हमारे सभी संगठनों के घोर विरोध के बावजूद इसका लाइसेंस मिला, फिर मेरे गोबर फेंकने के बाद इस दुकान को शासन ने बंद कर दिया और यह कोर्ट से स्टे ले कर आ गए।

उमा बोलीं- आज अयोध्या बहुत याद आई...
उमा ने कहा, 'आज मुझे अयोध्या बहुत याद आई, लोकसभा की 2 सीटों से लेकर अयोध्या ने हमें दो बार केंद्र में अपने बहुमत से सरकार बनाने की हैसियत प्रदान की। जब ढांचा गिरा वह गैरकानूनी कृत्य माना गया, हम सब अपराधी माने गए और वहीं अंत में हमारे अपराध पर आज भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है।' उन्होंने कहा कि ओरछा की यह देशी विदेशी शराब की दुकान मुझे प्रेरणा देती है कि यहां जो घटेगा वह पूरे मध्यप्रदेश के लिए उदाहरण होगा, देखते हैं क्या होता है।

रामराजा मंदिर के रास्ते पर है दुकान
आपको बता दें कि ओरछा के रामराजा मंदिर से पहले मुख्य सड़क पर यह शराब की दुकान खुली हुई है। इसे लेकर स्थानीय लोग भी विरोध जता चुके हैं। 14 जून की शाम को उमा भारती ने इस दुकान पर गोबर फेंका था और प्रशासन को चेतावनी दी थी कि यह दुकान बंद हो जानी चाहिए लेकिन इसके बाद भी दुकान चालू है। भाईदूज पर उमा भारती ओरछा पहुंची थीं, मंदिर जाने से पहले शराब की दुकान खुली देखकर आग बबूला हो गईं। इसके पहले उमा भारती भोपाल में एक शराब की दुकान पर पत्थर फेंक कर विरोध जता चुकी हैं।

Vishva Gaurav

लेखक के बारे में

Vishva Gaurav
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।