Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़shivraj singh chouhan said Like Maa Durga killed demons we will alsp not spare them
मां दुर्गा ने जैसे राक्षसों को मारा वैसे ही हम भी..., विपक्ष पर बरसे शिवराज सिंह चौहान

मां दुर्गा ने जैसे राक्षसों को मारा वैसे ही हम भी..., विपक्ष पर बरसे शिवराज सिंह चौहान

संक्षेप:

Madhya Pradesh Assembly Elections 2023 : INDI गठबंधन बना लिया और गठबंधन के लोग कह रहे हैं सनातन मलेरिया, डेंगू है इसे खत्म करना होगा... अरे तुम क्या करोगे कांग्रेसियों, कई आए और चले गए।

Oct 22, 2023 06:10 pm ISTNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, मऊगंज
share Share
Follow Us on

Madhya Pradesh Assembly Elections 2023 : देश में नवरात्रि (Navratri) की धूम है और कई जगहों पर लोग मां दुर्गा की इस वक्त पूजा-अर्चना करने में लीन हैं। इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने अपनी एक रैली में विपक्ष पर निशाना साधते हुए मां दुर्गा के उस रूप को याद किया जिस रूप में उन्होंने राक्षसों का दलन किया था। राज्य के मऊगंज जिले में मौजूद शिवराज सिंह चौहान ने सनातन धर्म का भी जिक्र किया और विपक्ष को निशाने पर लिया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'कांग्रेस अब गठबंधन बना रही है, INDI गठबंधन बना लिया और गठबंधन के लोग कह रहे हैं सनातन मलेरिया, डेंगू है इसे खत्म करना होगा... अरे तुम क्या करोगे कांग्रेसियों, कई आए और चले गए, कोई सनातन की तरफ उंगली नहीं उठा पाया।'

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'घबराई हुई कांग्रेस गठबंधन कर रही है। वो अलग-अलग पार्टियों को जुटा रही है इसमें समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी, इत्यादि हैं। वो ऐसा इसलिए कर रही है क्योंकि उन्हें पता है कि बीजेपी हारने वाली नहीं है। उन्होंने एक गंठबंधन बनाया - INDI गठबंधन। इस गठबंधन के लोग कहते हैं कि सनातन धर्म मलेरिया और डेंगू है तथा इसे खत्म करना चाहिए। ये लोग विकास-विरोधी हैं। यह लोग पीएम मोदी की लोकप्रियता से घबरा गए हैं। उनको पता है कि पीएम मोदी उन्हें नहीं बख्शेंगे जो भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं।'

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शिवराज ने आगे कहा, 'कांग्रेस के शासनकाल में अगर कोई भ्रष्टाचार में पकड़ा जाता था तो उसे कभी सजा नहीं मिलती थी। लेकिन अब अगर कोई गलत काम करता है जो उसे जेल की सलाखों के पीछे जाना होगा। कांग्रेस और आप के कई नेता जेल में हैं। जिस तरह मां दुर्गा ने राक्षसों का वध किया, उसी तरह हम भी दुर्गा अष्टमी पर यह प्रण लें कि जो लोगों के अधिकार छिनते हैं हम उन्हें नहीं छोड़ेंगे।'

इससे पहले अपने एक वीडियो संदेश में कांग्रेस पर प्रहार करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जिस तरह शिवसेना महाराष्ट्र में दो हस्सिों में बंट गई थी, वैसे ही अब कांग्रेस मध्यप्रदेश में दो हस्सिों में बंट गई है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वादे नहीं करती, हम काम कर रहे हैं और जो काम कर रहे हैं, वो बता रहे हैं। कांग्रेस के लोग रोज झूठे वादे करते हैं, कांग्रेस ने मोहब्बत की दुकान नहीं बल्कि झूठ की दुकान खोल रखी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दूसरा 'महाझूठ पत्र' तो ले आई, पहले वचन पत्र का क्या हुआ। कांग्रेस महाझूठ पत्र निकाल रही है, मध्यप्रदेश की जनता इन पर भरोसा नहीं करेगी। 

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|