फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेशशिवराज सरकार ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, जानें सैलेरी में कितना होगा इजाफा

शिवराज सरकार ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, जानें सैलेरी में कितना होगा इजाफा

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले अपने करीब पौने पांच लाख अधिकारी और कर्मचारियों का बड़ा तोहफा दिया है। इन कर्मचारियों को प्रमोशन के बाद समयमान वेतनमान दिया जा रहा है। पौने...

शिवराज सरकार ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, जानें सैलेरी में कितना होगा इजाफा
एजेंसी,भोपालSat, 15 Aug 2020 02:27 PM
ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले अपने करीब पौने पांच लाख अधिकारी और कर्मचारियों का बड़ा तोहफा दिया है। इन कर्मचारियों को प्रमोशन के बाद समयमान वेतनमान दिया जा रहा है। पौने पांच लाख में से एक लाख कर्मचारियों को तो तुरंत इसका लाभ मिलने लगेगा।

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले अपने करीब पौने पांच लाख अधिकारी और कर्मचारियों का बड़ा तोहफा दिया है। इन कर्मचारियों को प्रमोशन के बाद समयमान वेतनमान दिया जा रहा है. पौने पांच लाख में से एक लाख कर्मचारियों को तो तुरंत इसका लाभ मिलने लगेगा।

अब तक पुराने नियमों के हिसाब से कर्मचारियों की पदोन्नति हो जाती थी. ऐसे में उन्हें आगे किस तरह से लाभ दिया जाएगा यह स्पष्ट नहीं था। अब वित्त विभाग ने समयमान-वेतनमान के नियमों में बदलाव कर दिया है। नए नियमों में यह स्पष्ट कर दिया गया है कि प्रमोशन के बाद समयमान वेतनमान का क्या तरीका होगा? 

ऐसे मिलेगा फायदा
नए प्लान के तहत प्रदेश भर में 2 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों को इस तरह से इसका फायदा मिलेगा। यदि 8 साल में कर्मचारियों को पहला प्रमोशन मिलता है तो दूसरा समयमान वेतनमान 18 साल की सेवा के बाद और तीसरा 30 साल की सेवा के बाद मिल जाएगा।

व्यवस्था तत्काल लागू, मिलेगा दो से पांच हजार का लाभ
बताया जा रहा है कि यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है. ऐसे में एक लाख से ज़्यादा अधिकारी-कर्मचारियों को तुरंत इसका फायदा मिलने लगेगा। 8 से 10 साल की सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को 2 से लेकर 5 हज़ार रुपए का लाभ मिलेगा। बता दें कि नौकरी में आने के बाद अगर किसी अधिकारी को 5 साल बाद प्रमोशन मिल जाता है तो उसे दूसरा समयमान वेतनमान 13 साल पूरे होने पर और तीसरा 27 साल की सेवा के बाद मिल जाएगा। अगर किसी अधिकारी को 20 साल में दूसरा प्रमोशन मिलता है तो उसे तीसरा समयमान वेतनमान 30 साल की नौकरी के बाद मिलेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें