फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेशजंगल में मिले कई गायों के सिर, बोरियों में मांस और कुल्हाड़ी; हिंदू संगठन का बवाल

जंगल में मिले कई गायों के सिर, बोरियों में मांस और कुल्हाड़ी; हिंदू संगठन का बवाल

पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है इस कुल्हाड़ी से काट कर गायों की हत्या की गई है। आरोपी को जब पता चला कि यहां वन विभाग की पेट्रोलिंग टीम मौजूद है तब वो वहां से फरार हो गया।

जंगल में मिले कई गायों के सिर, बोरियों में मांस और कुल्हाड़ी; हिंदू संगठन का बवाल
Nishant Nandanपीटीआई,सागरSun, 04 Dec 2022 07:21 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश के जंगलों में गायों का कटा सिर, मांस और कुल्हाड़ी मिलने के बाद कोहराम मच गया है। सागर जिले के एक गांव के पास स्थित जंगल में गोवंश के कटे सिर मिलने की बात सामने आने के बाद रविवार को हिंदू संगठनों ने जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने कहा है कि वो जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे। एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि यह संदिग्ध सामान शनिवार को बनहट गांव में मिले हैं। खुराई देहात पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर नितिन पाल ने पीटीआई को बताया, 'वन विभाग ने हमें बताया कि कुछ गायों को बांधा जा रहा है और बनहट के जंगल में दो गायों के अवशेष मिले हैं। यह जगह जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर है। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद हमें गायों के कई सिर मिले, बोरियों में गोमांस मिला और एक कुल्हाड़ी भी मिली।'

पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है इस कुल्हाड़ी से काट कर गायों की हत्या की गई है। आरोपी को जब पता चला कि यहां वन विभाग की पेट्रोलिंग टीम मौजूद है तब वो वहां से फरार हो गया। वन विभाग की टीम यहां पेड़ों की अवैध  कटाई के बारे में पता लगाने के लिए पहुंची थी। 

पुलिस ने कहा कि मांस को जमीन में गाड़ दिया गया है और अज्ञात आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम तथा अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आऱोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। बहरहाल इस मामले में खुराई तहसील में हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। बजरंग दल की गाय रक्षा वाहिनी से जुड़े एक सदस्य शुभमकांत तिवारी ने कहा ऐसी घटनाएं पिछले एक साल से सामने आ रही थीं लेकिन प्रशासन ने इसपर ध्यान नहीं दिया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें