Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़samajwadi party sp announced firm promises for madhya pradesh assembly elections
महिलाओं के लिए पेंशन, OBC के लिए 27% कोटा, सपा ने MP में किए कई 'पक्के वादे', कितनी सीटों पर तैयारी?

महिलाओं के लिए पेंशन, OBC के लिए 27% कोटा, सपा ने MP में किए कई 'पक्के वादे', कितनी सीटों पर तैयारी?

संक्षेप: Madhya Pradesh Assembly Elections 2023 : समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को घोषणा पत्र की तर्ज पर 'पक्के वादों' का ऐलान किया।

Tue, 17 Oct 2023 07:54 PMKrishna Bihari Singh भाषा, लखनऊ
share Share
Follow Us on

समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को घोषणा पत्र की तर्ज पर 'पक्के वादों' का ऐलान किया। सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने पार्टी के अधिकारिक बयान में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 'पक्के वादे' जारी किए हैं। यह चुनाव घोषणा-पत्र नहीं वरन वादों की सूची है। पार्टी प्रत्याशियों की जीत के बाद सपा प्राथमिकता के आधार पर उन वादों पर अमल कराने को प्रतिबद्ध रहेगी। सपा की ओर से वादों की सूची आने के बाद माना जा रहा है कि सूबे में उसकी कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ने की संभावनाएं खत्म हो गई हैं। 

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में विपक्ष दलों के गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस' ('इंडिया') के तहत कांग्रेस से तालमेल की सभी सम्भावनाएं खत्म हो गई हैं..? इस सवाल पर सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि INDIA गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए है। राज्य विधानसभा चुनावों में इस पर अमल करने में दिक्कत हो रही है। चूंकि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े कर दिये हैं, इसलिये सपा भी अब 10-12 सीटों पर प्रत्याशी खड़े करने पर विचार कर रही है।

इस सवाल पर सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि सपा ने आज मध्य प्रदेश की जनता से 'पक्का वादा' किया है कि पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक (पीडीए) एवं आदिवासियों को उनका हक और सम्मान दिलाया जाएगा, जाति जनगणना होगी और सभी को आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी मिलेगी। पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। महिलाओं के लिए समाजवादी पेंशन योजना शुरू की जाएगी। 

राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि समाजवादी पार्टी ने महिलाओं के विरुद्ध अपराध रोकने के लिए उत्तर प्रदेश में अपनी पिछली सरकार के दौरान शुरू की गई सेवा की तर्ज पर एक त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र बनाने, मेधावी छात्रों को लैपटॉप देने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, सभी को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने, किसानों को उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य देने के साथ-साथ युवाओं को रोजगार की गारंटी देने आदि के वादे भी किए हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिये आगामी 17 नवंबर को मतदान होगा। मतों की गिनती 3 दिसंबर को की जाएगी।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|