फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेशपटाखों पर लगे प्रतिबंध पर भड़की साध्वी प्रज्ञा सिंह, कहा : बकरे कटने पर क्यों कोई नहीं बोलता

पटाखों पर लगे प्रतिबंध पर भड़की साध्वी प्रज्ञा सिंह, कहा : बकरे कटने पर क्यों कोई नहीं बोलता

प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पटाखों पर लगे प्रतिबंध पर कहा कि हमेशा एक प्रोपेगेंडा बनाया जाता है। लेकिन जब अन्य त्योहार होते हैं, जैसे बकरे काटे जाते हैं तब उस पर कोई नहीं बोलता। 

पटाखों पर लगे प्रतिबंध पर भड़की साध्वी प्रज्ञा सिंह, कहा : बकरे कटने पर क्यों कोई नहीं बोलता
Suyash Bhattलाइव हिंदुस्तान,भोपालFri, 21 Oct 2022 10:59 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रहने वाली भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने फिर कुछ ऐसा कह दिया कि वे चर्चा का विषय बन गई है। दिवाली से पहले देश के कई इलाकों में पटाखों को बैन कर दिया गया है जिसे लेकर साध्वी ने बयान दिया है। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पटाखों पर लगे प्रतिबंध पर कहा कि हमेशा एक प्रोपेगेंडा बनाया जाता है। लेकिन जब अन्य त्योहार होते हैं, जैसे बकरे काटे जाते हैं या उनकी खाल और हड्डियों को सड़ने के लिए वातावरण में फेंक दिया जाता है,उस पर कोई नहीं बोलता। 

दरअसल हाल ही में दिल्ली में पटाखों को बैन करने का फैसला किया गया है। जिस पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया दी। साध्वी प्रज्ञा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। प्रज्ञा ठाकुर ने अरविंद केजरीवाल कहा कि क्या आपको हिंदुओं ने वोट नहीं दिया है। 

उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर को इतना हल्ला होता aur इतनी शराब बिकती है, पटाखे फूटते हैं। लेकिन उस पर कोई नहीं बोलता है। लेकिन जब दीपावली आती है, गणपति जी या नवरात्रि आती है तो इन सभी त्योहारों पर कटाक्ष क्यों किया जाता है। क्यों लोगों को इन सबसे पीड़ा होती है। हमारी संस्कृति में त्यौहार मनाने का सबको अधिकार है। 

इसी दौरान कांग्रेस नेताओं के भगवान राम से राहुल गांधी की तुलना करने पर प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के लिए तो राम थे ही नहीं उन्होंने तो उन्हें काल्पनिक बता दिया था। लेकिन अब अचानक से कांग्रेस को राहुल में राम दिखने लगे। हर व्यक्ति में राम हैं। राहुल यदि भारत में रह रहे हैं तो राहुल में भी राम हैं। 

साध्वी ने जयस को आदिवासियों के लिए घातक और कांग्रेस को विघटनकारी बताया है। सांसद ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा विघटन का काम किया है और जयस संगठन ने भी आदिवासियों के हित के लिए कोई काम नहीं किया है। उन्होंने कहा कि देखा जाए तो जयस घातक संगठन है। लेकिन फिर भी कांग्रेस उनका साथ लेती रही है। लेकिन अब जयस के लोगों को समझ आ गया इसलिए वे उन्होंने अपना फैसला ले रहें है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें