आरएसएस नेता का कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पर निशाना, बोले- सत्ता का अहंकार सिर चढ़ा

आरएसएस नेता का कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पर निशाना, बोले- सत्ता का अहंकार सिर चढ़ा

संक्षेप:

केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दो महीने से भी ज्यादा वक्त से जारी आंदोलन को देखते हुए आरएसएस नेता रघुनंदन शर्मा ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि...

Feb 06, 2021 04:14 pm ISTpriyanka पीटीआई, भोपाल
share

केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दो महीने से भी ज्यादा वक्त से जारी आंदोलन को देखते हुए आरएसएस नेता रघुनंदन शर्मा ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि सत्ता का अंहकार नरेंद्र सिंह तोमर के सिर चढ़ गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मध्य प्रदेश से बीजेपी के राज्यसभा सांसद रह चुके शर्मा ने दो दिन पहले अपने फेसबुक पोस्ट में यह भी सुझाव दिया कि तोमर को राष्ट्रवाद मजबूत करने के लिए काम करना चाहिए।

अपने सोशल मीडिया पोस्ट की शुरुआत में आरएसएस नेता ने लिखा, 'नरेंद्र जी आप सरकार का अभिन्न और अहम हिस्सा है। हो सकता है कि आपकी मंशा किसानों की मदद करने की हो लेकिन अगर कुछ लोग नहीं चाहते कि उनकी मदद की जाए तो फिर ऐसी भलाई करने का क्या फायदा? अगर कोई निर्वस्त्र रहना चाहे तो उसको जबरन कपड़े पहनाने का क्या फायदा?'

उन्होंने आगे लिखा, 'अगर आपको लगता है कि आप अपनी मेहनत का फल पा रहे हैं तो यह आपका भ्रम है। आज सत्ता का अहंकार आपके सिर पर चढ़ गया है। आप जनादेश के खिलाफ क्यों खो रहे हैं? हम कांग्रेस की सभी सड़ी नीतियों का समर्थन कर रहे हैं, जो हमारे हित में नहीं है। घड़े से पानी की बूंदें जब टपकती हैं तो इससे घड़ा खाली हो जाता है। ऐसा ही जनादेश के साथ भी होता है। राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने के लिए काम करें, वरना हमें पछतावा होगा।'

शर्मा ने यह भी कहा कि कैसे हजारों राष्ट्रवादियों ने आज की राष्ट्रवादी सरकार की खातिर अपना जीवन समर्पित कर दिया। 
 

priyanka

लेखक के बारे में

priyanka
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|