फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेशMP में किया 10 करोड़ के दुर्लभ सांप का रेस्क्यू, घर में घुसकर बैठा था जीव

MP में किया 10 करोड़ के दुर्लभ सांप का रेस्क्यू, घर में घुसकर बैठा था जीव

घर के कमरे में सांप को रेंगते देखा। जानकारी के अनुसार चार फीट छह इंच लंबे सांप को बड़ी ही सावधानी के साथ रेस्क्यू किया गया। साथ ही इसे तोलने पर उसका वजन चार किलो निकला।

MP में किया 10 करोड़ के दुर्लभ सांप का रेस्क्यू, घर में घुसकर बैठा था जीव
Suyash Bhattलाइव हिंदुस्तान,भोपालWed, 09 Nov 2022 02:27 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक अनोखे सांप का रेस्क्यू किया गया है। यह सांप खेत में बने किसान के मकान में घुस आया था। यह कोई साधारण सांप नहीं है बल्कि इस सांप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 करोड़ रुपए है। इसे दोमुंहा या दो मुंह वाला सांप भी बोला जाता है।

बताया जा रहा है कि रेस्क्यू करने के बाद सांप को सुरक्षित स्थान में छोड़ दिया गया है। यह सांप छिंदवाड़ा के पांढुर्ना तहसील के ग्राम लहरा में मिला है। गांव से बाहर खेत में बने मकान में किसान परिवार रहता है। और इस परिवार के सदस्यों ने मंगलवार दोपहर कमरे में दोमुंह वाले सांप को देखा।

वहीं घर के सदस्य इसे देख डर गए। जिसके बाद सांप को मारने की जगह इन लोगों ने उसे पकड़वाने का सोचा। फिर इलाके के फेमस स्नैक कैचर संभारे को इसके बारे में जानकारी दी। और कुछ ही समय बाद संभारे अपनी टीम के साथ बताई गई जगह पहुंचे। वहां उन्होंने घर के कमरे में सांप को रेंगते देखा। जानकारी के अनुसार चार फीट छह इंच लंबे सांप को बड़ी ही सावधानी के साथ रेस्क्यू किया गया। साथ ही इसे तोलने पर उसका वजन चार किलो निकला।

इसे लेकर संभारे ने कहा कि इस सांप को सेंडबोआ कहा जाता है। और इसे दोमुंहा भी बोला जाता है। इस सांप की मांग अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुत है। हमने पांढुर्ना फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को पंचनामा बनाकर सौंप दिया है। और सांप को सुरक्षित स्थान पर जंगल में छोड़ दिया गया है।

संभारे ने आगे बताया कि अभी तक चार हजार से अधिक सांपों का रेस्क्यू कर चुका हूं। इनमें अलग-अलग प्रजातियों के जहरीले सांप भी शामिल हैं। साथ ही मैंने दुलर्भ प्रजाति के भी कई सांपों को रेस्क्यू किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें