मध्य प्रदेश में 11 घरों में मिले गोवंश के अवशेष, आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर, एक गिरफ्तार

By Admin
लाइव हिन्दुस्तान, मंडला
share

मध्य प्रदेश के मंडला में शुक्रवार देर रात पुलिस ने भैंसवाही गांव में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को गांव के 11 घरों में गोवंश के अवशेष मिले। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि 10 फरार हो गए।

crime

मध्य प्रदेश के मंडला में शुक्रवार देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भैंसवाही गांव में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को गांव के 11 घरों में गोवंश के अवशेष मिले। इनमें गोवंश की हड्डी, चर्बी समेत अन्य अवशेष बरामद हुए। पुलिस ने इस संबंध में 11 लोगों पर केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी 10 आरोपी रात में अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। वहीं, शनिवार को पुलिस प्रशासन ने राजस्व विभाग के साथ मिलकर आरोपियों के मकान को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।

मंडला जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसवाही में 11 मकानों पर पुलिस की छापेमारी के दौरान 150 से ज्यादा गोवंश के अवशेष मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मंडला पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि भैंसवाही गांव से गौ तस्करी के साथ उनके मांस की तस्करी की जा रही हैं।

सूचना के आधार पर मंडला के एसपी और नैनपुर के एसडीओपी ने पुलिस टीम के साथ गांव में दबिश देकर भारी मात्रा में गोवंश के अवशेष किए। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि 10 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। गांव में एसपी रजत सकलेचा समेत भारी पुलिस बल तैनात है।

शनिवार को पुलिस और प्रशासन ने आरोपियों के अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई की। दोपहर 2 बजे तक 3 घरों पर बुलडोजर चला। बाकी के 8 घर और गिराए जाएंगे। पुलिस ने इस मामले में 11 एफआईआर दर्ज की हैं। मंडला के नैनपुर के भैसवाही गांव में आरोपियों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था। यहां अवैध कत्लखाने चलाए जा रहे थे।

एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ग्राम भैसवाही पहुंची थी। भैंसवाही में पुलिस बल ने घरों की तलाशी ली थी। यहां 11 घरों में गौवंश के अवशेष मिले हैं। सभी को जब्त किया गया है। तलाशी के दौरान यहां 150 किलो गोवंश मिला है। 85 गोवंश को गोशाला में पहुंचाया गया है।

रिपोर्टः विजेन्द्र यादव

Admin

लेखक के बारे में

Admin
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़MP में 11 घरों में मिले गोवंश के अवशेष, आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर