फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेशगांधी-गोडसे फिल्म का विरोध: अभिनेता और फिल्म निर्माता का पुतला जलाया, कांग्रेसी बोले गांधीजी का अपमान

गांधी-गोडसे फिल्म का विरोध: अभिनेता और फिल्म निर्माता का पुतला जलाया, कांग्रेसी बोले गांधीजी का अपमान

राजकुमार संतोषी की फिल्म गांधी-गोडसे एक युद्ध गणतंत्र दिवस को रिलीज हुई। फिल्म का देशभर में विरोध हो रहा है। फिल्म को बंद करने और फिल्म निर्माता, अभिनेता पर कार्रवाई की मांग की जा रहीं।

गांधी-गोडसे फिल्म का विरोध: अभिनेता और फिल्म निर्माता का पुतला जलाया, कांग्रेसी बोले गांधीजी का अपमान
Swati Kumariलाइव हिंदुस्तान,नर्मदापुरमFri, 27 Jan 2023 08:24 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

इन दिनों फिल्मों के बॉयकाट का चलन चल निकला है। ऐसे में शाहरूख खान की फ़िल्म पठान के बाद अब महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे पर बनी फिल्म को लेकर  विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। अब गांधी और गोंड़से फ़िल्म के विरोध प्रदर्शन में अब कांग्रेस और कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI भी उतर आई है। मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में गांधी और गोंड़से के निर्माता और अभिनेता का पुतला जला कर फ़िल्म का विरोध किया गया। कांग्रेस का कहना है कि इस फ़िल्म में गांधी जी का अपमान किया गया है। 

राजकुमार संतोषी की फिल्म गांधी-गोडसे एक युद्ध गणतंत्र दिवस को रिलीज हुई। फिल्म का देशभर में विरोध हो रहा है। फिल्म को बंद करने और फिल्म निर्माता, अभिनेता पर कार्रवाई की मांग की जा रहीं।अब कांग्रेस और NSUI दोनों फिल्म के विरोध में उतर आई है। नर्मदापुरम में शुक्रवार को यूथ कांग्रेस और NSUI ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया। फिल्म अभिनेता शरद सिंह और निर्माता राजकुमार संतोषी का पुतला दहन किया। अभिनेता शरद सिंह के घर के पास विवेकानन्द घाट तिराहे पर पुतला दहन और नारेबाजी की गई। इससे पहले SDOP पराग सैनी को ज्ञापन सौंपा गया। 

यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता रोहन जैन, राकेश लोवंशी ने बताया 26 जनवरी को देश 74 वा गणतंत्र दिवस मना रहा था, महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। बापू के सम्मान में खड़ा रहा। वहीं इस फिल्म ने देश में माहौल बिगाड़ कर गांधीजी की विचारधारा के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने काम किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें