फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेश उज्जैन: तीन मंजिला क्वार्टर में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने किया पर्दाफाश

उज्जैन: तीन मंजिला क्वार्टर में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने किया पर्दाफाश

उज्जैन जिले में थाना माधवनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने यहां स्थानीय लोगों की मदद से सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो महिलाओं व तीन पुरुषों को भी गिरफ्तार किया है। पूरा...

 उज्जैन: तीन मंजिला क्वार्टर में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने किया पर्दाफाश
एजेंसी,उज्जैनWed, 08 Jul 2020 11:08 PM
ऐप पर पढ़ें

उज्जैन जिले में थाना माधवनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने यहां स्थानीय लोगों की मदद से सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो महिलाओं व तीन पुरुषों को भी गिरफ्तार किया है। पूरा मामला थाना माधवनगर क्षेत्र के लक्ष्मीनगर चौराहे पर का है। यहां स्थित तीन मंजिला क्वार्टर में पिछले कई वर्षों से सेक्स रैकेट चल रहा था। एडवोकेट स्नेहिल गेहलोत ने बताया की लक्ष्मी नगर स्थित छन्नो क्वार्टर बने हुए हैं। जो तीन मंजिला के नाम से प्रचलित हैं। यहां पर पिछले पांच वर्षो से सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था। 

इससे पहले भी कई बार इसकी शिकायत की गई थी। लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। आज कॉलोनीवासियों ने दो महिलाओं और तीन पुरुषों को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। वहीं, इलाके में रहने वाले भगत सिंह चौहान ने बताया की यहां पर कई समय से लोग आते-जाते रहते हैं। और कई बार गलती से दूसरों के घर के सामने आ जाते थे। जिससे लोगों को काफ़ी परेशानी होती थी।

उन्होंने कहा कि हमने कई बार माधवनगर थाने में इसकी शिकायत की थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज उन्हें रंगे हाथों पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया है।  आपको बता दें कि, इस सेक्स रैकट का पर्दाफाश करने में स्थानीय लोगों के साथ-साथ पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें