फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेशBharat Jodo Yatra : भारत जोड़ो यात्रा में लगे पाक समर्थित नारे, गृह मंत्री बोले- सच्चाई आ गई सामने

Bharat Jodo Yatra : भारत जोड़ो यात्रा में लगे पाक समर्थित नारे, गृह मंत्री बोले- सच्चाई आ गई सामने

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भारत जोड़ो यात्रा में लगाए गए थे। आखिरकार अब सच्चाई सामने आ गई है। हम ऐसी यात्रा से क्या उम्मीद कर सकते हैं।

Bharat Jodo Yatra : भारत जोड़ो यात्रा में लगे पाक समर्थित नारे, गृह मंत्री बोले- सच्चाई आ गई सामने
Nishant Nandanलाइव हिन्दुस्तान,दतियाSun, 04 Dec 2022 03:52 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Bharat Jodo Yatra : कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। इस यात्रा को लेकर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बड़ी बात कही है। दरअसल कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश भाजपा ने आरोप लगाया था कि मध्य प्रदेश में इस यात्रा के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे थे। मध्य प्रदेश बीजेपी के मीडिया इंचार्ज लोकेंद्र परासर ने 25 नवंबर को एक वीडियो ट्वीट कर दावा किया था कि एमपी में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान देश-विरोधी नारे लगे थे। अब राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भारत जोड़ो यात्रा में लगाए गए थे। आखिरकार अब सच्चाई सामने आ गई है। हम ऐसी यात्रा से क्या उम्मीद कर सकते हैं जिसमें स्वरा भास्कर और कन्हैया कुमार जैसे लोग हिस्सा ले रहे हों? 

दतिया में मौजूद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आप समझ सकते हैं कि इस यात्रा का मकसद क्या है। भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे हैं। सच आखिरकार सामने आ ही गया।' इससे पहले एमपी बीजेपी के प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने दावा किया था कि भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान समर्थित नारे लगाने का वीडियो प्रदेश कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से 25 नवंबर की सुबह शेयर किया गया था और बाद में इसे डिलीट कर दिया गया था। इस मामले में एमपी भाजपा के नेताओं ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पीयूष बाबेली और आईटी हेड अभय तिवारी पर केस दर्ज करवाया था। 

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया था कि भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं जिससे देश की शांति प्रभावित हुई है। हालांकि, कांग्रेस नेताओं का आऱोप है कि यह डॉक्टर्ड वीडियो है और भाजपा इसके जरिए इस यात्रा को बदनाम करने की साजिश रच रही है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता अंकित मिश्रा ने इस मामले में रायपुर स्थित सिविल लाइन पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया है। 

कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस की इस भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि राहुल गांधी को समझना चाहिए की हमारा भारत स्वरा भास्कर और कन्हैया कुमार जैसे लोगों के साथ पैदल यात्रा करने से नहीं जुड़ता है। उन्होंने कहा था कि जब धारा 370 हटती है, सीएए लागू होता है और तीन तलाक जैसी कुप्रथा खत्म होती है तब भारत जुड़ता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें