फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश में जल्द आ सकती है नई अफीम नीति, नए सिरे से आवंटित होंगे पट्टे

मध्य प्रदेश में जल्द आ सकती है नई अफीम नीति, नए सिरे से आवंटित होंगे पट्टे

वर्ष 2020-21 के लिए मध्य प्रदेश में नई अफीम नीति जल्द ही घोषित हो सकती है। केंद्र सरकार से इस तरह के संकेत मिले हैं। यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो प्रति हेक्टेयर 4.2 किलोग्राम औसत मार्फिन देने वालों को...

 मध्य प्रदेश में जल्द आ सकती है नई अफीम नीति, नए सिरे से आवंटित होंगे पट्टे
एजेंसी ,भोपालSat, 24 Oct 2020 03:35 PM
ऐप पर पढ़ें

वर्ष 2020-21 के लिए मध्य प्रदेश में नई अफीम नीति जल्द ही घोषित हो सकती है। केंद्र सरकार से इस तरह के संकेत मिले हैं। यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो प्रति हेक्टेयर 4.2 किलोग्राम औसत मार्फिन देने वालों को पुनः पट्टा मिल सकता है। 

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष कोरोना संक्रमण काल के कारण अफीम तुलाई व अन्य प्रक्रिया में विलंब हुआ था। जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार शीघ्र ही अफीम नीति घोषित कर सकती है। नीति घोषित होते ही आगामी सप्ताह में किसानों को नए सिरे से पट्टे आवंटित हो सकेंगे।

ऐसा माना जा रहा है कि करीब 97 प्रतिशत किसानों को पुनः पट्टे मिल जाएंगे। देशभर में अफीम का स्टॉक पर्याप्त होने के कारण इस बार बहुत ज्यादा बदलाव की स्थिति नहीं रहेगी। माना जा रहा है कि आंशिक रकबा बढ़ सकता है। 

अफीम नीति की घोषणा के बाद अफीम उत्पादक राज्य मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग द्वारा नीतिगत प्रावधानों के अनुसार पट्टे के लिए पात्र किसानों की सूची बनाने तथा पट्टा वितरण के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी है। 

अनुमान है कि आगामी 27 अक्टूबर से पट्टा वितरण का कार्य चालू हो जाएगा, जो 10 नवंबर तक चल सकता है। गत वर्ष 39 हजार किसानों ने अफीम की खेती की थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें