ज्ञानवापी मंदिर में मेरे पूर्वजों ने की शिवलिंग की रक्षा, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने किया दावा

ज्ञानवापी मंदिर में मेरे पूर्वजों ने की शिवलिंग की रक्षा, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने किया दावा

संक्षेप:

सिंधिया ने कहा कि जिस समय विदेशी आक्रमणकर्ता हमारे देश में आए थे तब महादजी महाराज थे जिन्होंने काशी के मंदिरों का संरक्षण किया। बैजाबाई महारानी ने ज्ञानवापी कुएं में शिवलिंग का संरक्षण किया।

Oct 23, 2023 03:06 pm ISTNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, ग्वालियर
share

देशभर की निगाहें ज्ञानवापी परिसर मामले के फैसले पर टिकी हुई है। इस बीच इसे लेकर मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक बयान सामने आया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि उनके पूर्वजों के द्वारा मुगल आक्रांताओं से काशी विश्वनाथ और ज्ञानवापी शिवलिंग के संरक्षण की जाती थी। उन्होंने यह भी कहा है कि उनकी पूर्वज बैजाबाई ने ज्ञानवापी मंदिर स्थित कुएं में शिवलिंग का संरक्षण किया था। इसके साथ ही सिंधिया ने हिंदू राष्ट्र को लेकर भी अपना बयान दिया है।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ग्वालियर आगमन पर कहा है कि काशी और ग्वालियर का रिश्ता है। यह रिश्ता कैसे है ? इसके बाद सिंधिया ने कहा, 'काशी के सबसे बड़े घाट सिंधिया परिवार के द्वारा स्थापित किए गए। गंगा महल और बालाजी घाट सिंधिया परिवार के द्वारा स्थापित किया गया है..यह भी बताना चाहता हूं कि केवल घाट ही नहीं अन्य मंदिर भी और उसके संरक्षण का काम भी सिंधिया राजवंश ने किया है।'

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सिंधिया ने कहा कि जिस समय विदेशी आक्रमणकर्ता हमारे देश में आए थे तब महादजी महाराज थे जिन्होंने काशी के मंदिरों का संरक्षण किया। वही बैजाबाई महारानी थीं जिन्होंने ज्ञानवापी कुएं में शिवलिंग का संरक्षण कर केअहिल्याबाई माता के साथ दोबारा वहां काशी को स्थापित करने का कार्य किया था। वहीं सिंधिया ने भारत के हिन्दू राष्ट्र और सत्य कितना परेशान होता इस पर भी बयान दिया। इस वक्त ज्ञानवापी मस्जिद का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट के आदेश पर एएसआई द्वारा सर्वे भी किया गया है। मंदिरों में कई हिंदू धर्म से जुड़े प्रतीक चिन्ह भी मिले हैं। 

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|