हिंदू लड़की को डरा-धमकाकर होटल में रेप कर रहा था मुस्लिम युवक, लोगों के पहुंचने पर दूसरी मंजिल से फेंका

Nov 13, 2022 02:45 pm ISTSneha Baluni लाइव हिन्दुस्तान, सीहोर
share

मध्य प्रदेश के सीहोर में मुस्लिम युवक डरा-धमकाकर एक हिंदू लड़की को होटल में ले गया और उसका रेप किया। लोगों को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने होटल घेर लिया। लड़के ने पीड़िता को फेंक दिया।

हिंदू लड़की को डरा-धमकाकर होटल में रेप कर रहा था मुस्लिम युवक, लोगों के पहुंचने पर दूसरी मंजिल से फेंका

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर के जवार में एक युवती के साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। युवक होटल के कमरे में युवती को डरा-धमकाकर उसका शोषण कर रहा था। पकड़े जाने के डर से उसने युवती को होटल की दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। युवती के पैर में काफी चोटें आई हैं लेकिन युवक को होटल पहुंचे लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। 

मध्यप्रदेश में सीहोर जिले के इंदौर-भोपाल हाइवे पर मेहतवाड़ा-जावर के बीच स्थित होटल में एक मुस्लिम युवक हिंदू युवती को धमकाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था। लोगों के होटल पहुंचने और पकड़े जाने के डर से उसने युवती को होटल की दूसरी मंजिल से धक्का देकर नीचे फेंक दिया। जिससे युवती घायल हो गई, लेकिन लोगों ने युवक को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

दरअसल पूरा मामला जावर थाना क्षेत्र के मेहतवाडा जावर के बीच इंदौर-भोपाल हाइवे पर स्थित होटल अतिथि का है। यहां कुछ लोगों को जब ये भनक लगी कि होटल में एक युवक और युवती किसी गलत काम के उद्देश्य से आए हैं। तो क्षेत्र के नागरिकों ने होटल को चारों तरफ से घेर लिया, ताकि युवक भाग न सके। इस बात की खबर युवक तक भी पहुंची। फिर उसने युवती को होटल की ऊपरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। जिससे युवती घायल हो गई और उसके पैर में चोट आई। मगर युवक को होटल पहुंचे लोगों ने दबोच लिया और पुलिस को बुला लिया। 

युवती ने पुलिस को बताया कि युवक ने उसके घर में चार-पांच माह पूर्व भी गलत काम किया था। इसे लेकर वह उसे फोन पर धमकी देकर ब्लैक मेल कर था। शनिवार को युवक ने होटल बुलाया। नहीं आने पर परिवार को बता देने की धमकी दे रहा था। जावर टीआई मदन इवने ने बताया कि युवती जावर क्षेत्र की है। शनिवार को युवक डरा धमकाकर उसे इंदौर-भोपाल हाइवे पर स्थित होटल ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती की रिपोर्ट पर आरोपी युवक सोहेल पिता फारूख खां उम्र 22 वर्ष निवासी अंबिकापुरी जावर के खिलाफ धारा 307, 376, 376(2 एन) 506 आईपीसी, एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Sneha Baluni

लेखक के बारे में

Sneha Baluni
पत्रकारिता का करीब एक दशक का अनुभव। दिल्ली यूनिवर्सिटी, भारतीय जनसंचार संस्थान और गुरु जम्बेश्वर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई। दिल्ली-एनसीआर से जुड़ी खबरों पर विशेष नजर। समय मिलने पर बैंडमिंटन खेलना, प्रकृति की सैर पसंद है। लाइव हिन्दुस्तान से पहले लाइव इंडिया, जनसत्ता, अमर उजाला में अलग-अलग भूमिकाओं में काम करने का मौका मिला। एनजीओ में भी काम का अनुभव। स्नेहा मूलरूप से उत्तराखंड के कोटद्वार जिले की रहने वाली हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|