
MP में गरबा पंडाल में घुसा मुस्लिम युवक; भीड़ ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा
मध्यप्रदेश में गरबा पंडालों में दूसरे धर्म के लोगों के प्रवेश पर आयोजकों द्वारा रोक लगाई गई है। प्रवेश के पहले आधार कार्ड और तिलक कलावा चेक करने के बाद ही गरबा पंडालों में प्रवेश दिया जा रहा है।
मध्यप्रदेश में गरबा पंडालों में गैर हिन्दू लोगों के प्रवेश पर आयोजकों द्वारा रोक लगाई गई है। प्रवेश के पहले आधार कार्ड और तिलक कलावा चेक करने के बाद ही गरबा पंडालों में प्रवेश दिया जा रहा है। उज्जैन के एक गरबा पंडाल में मुस्लिम युवक के घुस जाने पर उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया गया। मामला उज्जैन के गरबा पंडाल का है, यहां एक मुस्लिम युवक भी घुस गया था। दावा किया जा रहा है कि लड़का, गरबा पंडाल में मौजूद लड़कियों से छेड़खानी कर रहा था। हिन्दू जागरण मंच ने युवक की पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
उज्जैन शहर में जगह-जगह बड़े गरबा पंडालों में अब साफ तौर पर बैनर लगाया जा चुके हैं जिसमें साफ लिखा है कि यहां गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है। यहां लोगों को टेस्ट लेकर ही अंदर आने दिया जा रहा है। पंडाल कमेटी की तरफ से कोई आधार कार्ड चेक कर रहा है तो कोई माथे पर टीका लगा रहा है। इसके साथ ही कलेवा भी चेक किया जा रहा है। बुधवार देर रात हिंदूवादी संगठन ने शहर में चल रहे गरबों पंडालों में पहुंचे जहां दशहरा मैदान पर एक दूसरे धर्म के युवक के पंडाल में घुस छेड़खानी का आरोप लगते हुए उसकी पिटाई कर दी। पिटाई करने के बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरी ओर निजी होटल में चल रहे फिल्मी गानों पर गरबा को रुकवा दिया गया। मामला फ्रीगंज दशहरा मैदान स्थित गरबा महोत्सव का है, जहां हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक गैर हिन्दू युवक को फ्री स्टाइल गरबा परिसर से ट्रेस कर पकड़ा। पूछने पर वह अपनी पहचान नहीं बता पाया। वहां मौजूद लोगों ने पहले उसकी पिटाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाले किया गया।

फिल्मी गानों पर बंद करवाया गरबा
यहां एक निजी होटल में हिंदूवादी संगठन से जुड़े कार्यकर्ता घुसे। होटल के अंदर फिल्मी गानों पर गरबा चल रहा था। संगठन के लोगों ने गरबा रुकवा दिया। मामला चिन्तामण रोड पर निजी होटल में डांडिया बेब्स के नाम से गरबे का आयोजन मुहर्त इवेंट की और से 350 रुपये से लेकर 15 सौ रुपये की इंट्री पर किया जा रहा था।
रिपोर्ट: विजेन्द्र यादव



